Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

इस अवसर पर संस्था प्रबंधक फादर जॉनसन,प्राचार्य फादर केल्विन, एडमिनिस्ट्रेटर फादर जिओ, फादर पॉल, उपस्थित रहे

महिलाओं ने चप्पलों से पीटा, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

नरसिंहपुर जिले में नोटिस जारी, नगरीय निकायवार चेतावनी बोर्ड लगाए गए

करेली। कृषि उपज मंडी समिति करेली के सभा कक्ष में आयोजित गरिमामय समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारी

संगीता शर्मा पूर्व जल सभापति नगर पालिका परिषद करेली ने कलेक्टर मैडम को द्वारा तहसीलदार को ज्ञापन दिया

: पक्षियों को दाना- पानी देने के लिये वृक्षों पर लगाये गये मिट्टी के सकोरे, नरसिंहपुर कलेक्टर ने दिलाई पर्यावरण के संतुलन में योगदान की शपथ

Aditi News Team

Mon, May 8, 2023
पक्षियों को दाना- पानी देने के लिये वृक्षों पर लगाये गये मिट्टी के सकोरे,कलेक्टर ने दिलाई पर्यावरण के संतुलन में योगदान की शपथ नरसिंहपुर। मिशन लाइफ के तहत नरसिंहपुर के मुशरान वन में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ- सफाई की गई। यहां पक्षियों को दाना- पानी देने के लिये वृक्षों पर मिट्टी के सकोरे लगाये गये। लोगों को स्वच्छता अभियान और पक्षियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने पर्यावरण/ प्रकृति में योगदान देने के लिये शपथ दिलाई। पक्षियों के लिये उन्होंने वृक्षों पर सकोरों में पानी रखा। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार, डीएफओ श्री पीडी गेब्रियल, उप वन मंडल अधिकारी और वन विभाग के अमले ने इस कार्य में सहभगिता दी। उल्लेखनीय है कि मिशन लाइफ पी- 3 मॉडल की भावना को बढ़ाता है। इस मिशन का मंत्र है पर्यावरण के लिये जीवन शैली अर्थात् " ग्रह (प्लेनेट) की जीवन शैली, ग्रह के लिये और ग्रह द्वारा" है।

Tags :

जरूरी खबरें