Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

इस अवसर पर संस्था प्रबंधक फादर जॉनसन,प्राचार्य फादर केल्विन, एडमिनिस्ट्रेटर फादर जिओ, फादर पॉल, उपस्थित रहे

महिलाओं ने चप्पलों से पीटा, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

नरसिंहपुर जिले में नोटिस जारी, नगरीय निकायवार चेतावनी बोर्ड लगाए गए

करेली। कृषि उपज मंडी समिति करेली के सभा कक्ष में आयोजित गरिमामय समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारी

संगीता शर्मा पूर्व जल सभापति नगर पालिका परिषद करेली ने कलेक्टर मैडम को द्वारा तहसीलदार को ज्ञापन दिया

: नरसिंहपुर साईबर सेल को बड़ी सफलता, लगभग 16 लाख मूल्य के 100 गुम मोबाईल तलाशे, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा धारकों को सौपे गए उनके मोबाईल

Aditi News Team

Fri, May 5, 2023
नरसिंहपुर साईबर सेल को बड़ी सफलता, लगभग 16 लाख मूल्य के 100 गुम मोबाईल तलाशे, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा धारकों को सौपे गए उनके मोबाईल। ➡️ उल्लेखनीय है कि जिला अंतर्गत मोबाईल धारकों के मोबाईल गुम होनें के प्राप्त आवेदनों एवं सूचना पर गंभीरता से कार्यवाही करते हुये पुलिस अधीक्षक, नरसिंहपुर अमित कुमार के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक, सुनील शिवहरे के मार्गदर्शन में साईबर सेल के अधिकारी एवं कर्मचारियों की विशेष टीम गठित की जाकर गुम मोबाईलों के तलाश एवं पतासाजी हेतु निर्देशित किया गया था। ➡️ साईबर सेल की गठित टीम द्वारा तकनीकी माध्यमों से गुम मोबाईलों की पतासाजी की गयी जिसके परिणाम स्वरूप लगभग 16 लाख कीमत के 100 गुम मोबाईल वरामद करनें में सफलता प्राप्त की गयी है। उक्त गुम मोबाईलों को विभिन्न स्थानों से वरामद किया गया है। उक्त मोबाईल की वरामदगी हेतु भी विशेष टीमों का गठन किया गया था। उक्त सभी वरामद 100 मोबाईलों को आज दिनांक 05.05.2023 को पुलिस अमित कुमार एवं अति. पुलिस अधीक्षक, सुनील शिवहरे द्वारा संबंधित मोबाईल धारकों को सौपे गये है। मोबाईल धारको द्वारा उनके गुम मोबाईल वापस मिलनें पर उनके चेहरे खुशी से खिल गए एवं उनके द्वारा पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दिया जाकर पुलिस प्रशासन की कार्यवाही की सराहना की गयी है। ➡️ गुम मोबाईल की पतासाजी में मुख्य भूमिका साईबर सेल में पदस्थ निरीक्षक आशीष धुर्वे, उप निरीक्षक अमित गोटिया, आरक्षक धारा सिंह, महिला आरक्षक कुमुद पाठक, महिला आरक्षक सुप्रिया गोहिया, आरक्षक अभिषेक सूर्यवंशी, आरक्षक आसिफ खान एवं आरक्षक नीरज डेहरिया की मुख्य भूमिका रही है। ➡️ पुलिस अधीक्षक द्वारा साईबर सेल, नरसिंहपुर के सभी उक्त सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करनें की घोषणा की है।

Tags :

जरूरी खबरें