Wednesday 15th of July 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले की तेंदूखेड़ा पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा, 4 महीने पुरानी चोरी का भी किया खुलासा

बिना अनुमति धरना, प्रदर्शन, जुलूस एवं रैली आयोजित करने पर रहेगी रोक

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशन में वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए

जिला प्रशासन की सतत मॉनीटरिंग

सांसदों की सिहोरा से दूरी के क्रम को तोड़ न सके

: नरसिंहपुर शिक्षक निलंबित

Aditi News Team

Sat, Oct 30, 2021

नरसिंहपुर |बगैर सूचना के स्कूल से अनुपस्थित रहने के कारण स्कूल बंद होने पर शासकीय प्राथमिक शाला सांवलरानी के दो शिक्षकों को जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबित किया है। इस विद्यालय के बंद रहने के कारण प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने के आरोप में सहायक शिक्षक आनंद मोहन शर्मा और प्राथमिक शिक्षक श्रीमती अमिता शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इन शिक्षकों का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नरसिंहपुर रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

         उल्लेखनीय है कि संकुल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डांगीढाना के अंतर्गत सांवलरानी की शासकीय प्राथमिक शाला के 29 अक्टूबर को बंद होने की शिकायत ग्रामवासियों द्वारा की गई थी। ग्रामवासियों ने शिकायत की थी कि इस स्कूल के शिक्षक बगैर सूचना के अनुपस्थित हैं।

Tags :

जरूरी खबरें