Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

जुआ फड़ पर पुलिस की कार्यवाही में ₹72,070 नगद, 07 चार पहिया एवं 04 दो पहिया वाहन जप्त किए गए

छिन्दवाड़ा जिला से ऐसा दृश्य सामने आया है, जिसे देखकर हर किसी की आंखे नम हो गई.

"नरसिंहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, डीएनए जांच से खुलेगा सच।"

भारतीय किसान यूनियन संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश

: नरसिंहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बीएलओ/ सुपरवाईजर समीक्षा बैठक सम्पन्नम,तदाता सूची का कार्य गंभीरता से करें- कलेक्टर

Aditi News Team

Sat, Jul 15, 2023
नरसिंहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बीएलओ/ सुपरवाईजर समीक्षा बैठक सम्पन्नम,तदाता सूची का कार्य गंभीरता से करें- कलेक्टर नरसिंहपुर। आगामी विधानसभा आम निर्वाचन- 2023 के मद्देनजर कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र नरसिंहपुर के अंतर्गत आने वाले बीएलओ/ सुपरवाईजर की समीक्षा बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट नरसिंह भवन के जनसुनवाई हॉल में ली। उन्होंने बैठक से अनुपस्थित रहे बीएलओ का दो दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये। कलेक्टर सुश्री बाफ़ना ने यहां मौजूद बीएलओ को निर्वाचन आयोग के निर्देशों को सूक्ष्‍मता से समझाया। बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक कुमार वैद्य, तहसीलदार श्री संजय मसराम एवं श्री निर्मल पटले और बीएलओ मौजूद थे। समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिये कि मतदाता सूची में नये मतदाताओं के नाम जोड़ने व मृत मतदाताओं के नाम हटाने पर विशेष फोकस किया जाये। इसके लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के बीएलओ घर- घर जाकर सर्वे कर मतदाता सूची को शतप्रतिशत शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनायें। साथ ही मतदान केन्द्रों में बिजली, रैम्प आदि मूलभूत सुविधायें उपलब्ध रहे, इसके लिए बीएलओ अपने- अपने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर उसका अवलोकन कर लें। ईवीएम के माध्यम से किया जा रहा है जागरूक नरसिंहपुर। आगामी विधानसभा आम निर्वाचन- 2023 के मद्देनजर जिले में ईवीएम प्रदर्शन केन्द्र के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। नरसिंह भवन कलेक्ट्रेट में ईवीएम के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने की प्रक्रिया समझाइ गई। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक कुमार वैद्य सहित अन्य अधिकारियों ने यहां ईवीएम मशीन का अवलोकन किया और नये मतदाताओं को मशीन की बारीकियों को समझाया।

Tags :

जरूरी खबरें