Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में एक आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध,थाना करेली की कार्यवाही

थाना ठेमी अंतर्गत करकबेल में मारपीट की घटना में फरार चल रहा आरोपी दीपक लोधी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में

दो युवकों की मौत, स्कूली बच्चा घायल

नवीन सत्र 2026-2027 के लिए रोटरी क्लब गाडरवारा का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

ज़िम्मेदार ध्यान दे

: नरसिंहपुर, मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शपथ

Aditi News Team

Tue, Aug 29, 2023
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शपथ नरसिंहपुर।संयुक्त संचालक लोक शिक्षण जबलपुर संभाग के वार्षिक खेल कैलेण्डर सत्र 2023- 24 के अनुसार 14 एवं 19 वर्ष के बीच बालक/ बालिका क्रीडा जिला स्तरीय शालेय खो- खो प्रतियोगिता 28 से 29 अगस्त तक ऑफिसर क्लब नरसिंहपुर आयोजित किया गया। इसी तरह सॉफ्टबाल 14, 17 एवं 19 वर्ष तक के बालक/ बालिका क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 28 एवं 29 अगस्त तक असेम्बली हॉल नरसिंहपुर में किया गया। प्रतियोगिताओं के अवसर पर कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत जिला व स्वीप नोडल अधिकारी श्री दलीप कुमार के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा अधिकारी श्री एचपी कुर्मी, जिला परियोजना समन्वयक डॉ. आरपी चतुर्वेदी, जिला शिक्षा क्रीड़ा श्री देवेश वैध, व्यायाम शिक्षक एवं समस्त खिलाड़ियों की उपस्थिति में खेल एवं युवा कल्याण विभाग नरसिंहपुर द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शपथ दिलाई गई ।

Tags :

जरूरी खबरें