Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

"नरसिंहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, डीएनए जांच से खुलेगा सच।"

भारतीय किसान यूनियन संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश

शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों की उपस्थिति और बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार पर रहेगा विशेष फोकस

गाडरवारा में वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनर्स का हुआ सम्मान

: नरसिंहपुर पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान ‘‘मै हूं अभिमन्यु-2’’ के तहत जिले के मुख्य क्षेत्रों एवं स्कूलों में चलाया जागरूकता अभियान

Aditi News Team

Wed, Aug 9, 2023
नरसिंहपुर पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान ‘‘मै हूं अभिमन्यु-2’’ के तहत जिले के मुख्य क्षेत्रों एवं स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर आमजनों को किया गया जागरूक। उल्लेखनीय है कि महिला सुरक्षा शाखा, पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार दिनांक 01.08.2023 से 15.08.2023 तक बालिकाओं, महिलाओं के विरुद्ध घटित अपराधों की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा को ध्यान में रखकर विशेषकर पुरुषों को जागरूक करने हेतु विशेष जागरूकता अभियान ‘‘मै हूं अभिमन्यु-2‘‘ संचालित किया जाना है। आज दिनांक 09.08.2023 को पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नागेन्द्र पटेरिया के मार्गदर्शन जिले के चिन्हित मुख्य क्षेत्रों एवं स्कूलों में जाकर आमजन एवं छात्र-छात्राओ को ‘‘बालिकाओं एवं महिलाओं" पर घटित अपराधों के संबंध में संपूर्ण जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। *साइबर क्राईम के संबंध में दी गयी जानकारी :-* अभियान के तहत आज दिनांक 09.08.2023 को एसडीओपी गाडरवारा सचि पाठक के मार्गदर्शन में थाना गाडरवारा एवं सांईखेडा पुलिस टीमों द्वारा क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में छात्र एवं छात्राओं साइबर क्राइम के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दिये जाने के साथ ही बालक बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले समस्त प्रकार के घटित अपराध के संबंध में, मानव दुर्वयपार अपराध के बारे में बताया गया तथा महिला हेल्प लाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी जाकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया है। *नुक्कड सभाओं का किया गया आयोजन :-* नरसिहपुर नगरीय क्षेत्रों में उप पुलिस अधीक्षक (महिला सुरक्षा) राजेश्वरी कौरव एवं महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक दिव्या सनोडिया के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा मुख्य क्षेत्रों में नुक्कड सभाओं का आयोजन कर महिला संबंधी अपराधों, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या जैसे अपराधो एवम ऐसे अपराधो की रोकथाम हेतु बने कानूनों के बारे समझाया गया साथ ही उपस्थित बालक बालिकाओं उनके परिजनों को जेंडर सेंस्टाइजेशन के संबंध में समझाया साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, डायल 100, चाइल्ड लाइन नम्बर 1098 आदि का प्रचार प्रसार किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें