Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ का छापा

जुआ फड़ पर पुलिस की कार्यवाही में ₹72,070 नगद, 07 चार पहिया एवं 04 दो पहिया वाहन जप्त किए गए

छिन्दवाड़ा जिला से ऐसा दृश्य सामने आया है, जिसे देखकर हर किसी की आंखे नम हो गई.

"नरसिंहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, डीएनए जांच से खुलेगा सच।"

भारतीय किसान यूनियन संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

: नरसिंहपुर ,पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में जिले में चलाए गए विशेष अभियान "आपरेशन मुस्कान" के तहत नरसिंहपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता,विगत तीन माह में 27 अपृहत नाबालिग किशोरियां को किया गया दस्तयाव

Aditi News Team

Mon, Jun 26, 2023
पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में जिले में चलाए गए विशेष अभियान "आपरेशन मुस्कान" के तहत नरसिंहपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, विगत तीन माह में 27 अपृहत नाबालिग किशोरियां को किया गया दस्तयाव। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों की बैठक आयोजित कर जिला अंतर्गत अपहृत नाबालिग बालिकाओं के प्रकरणों की समीक्षा उपरान्त नाबालिग बालिकाओं की पतासाजी कर दस्तयाव करने हेतु आपरेशन मुस्कान चलाया जाकर जिला अंर्तगत अपहरण के प्रकरणों में कार्यवाही हेतु विशेष टीमों का गठन किया जाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे। ➡️ *विगत तीन माह में नरसिंहपुर पुलिस ने खोज निकाली 27 अपृहत नाबालिग बालिकाएं :-* जिला पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में गुम बालिकाओं के प्रकरणों में लगातार मॉनीटरिंग करते हुए सभी थाना प्रभारियों को दिए गए दिशा निर्देशों के फलस्वरूप नरसिंहपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत लापता हुई बालिकाओं के मामलों में विगत तीन माह के अंदर सक्रियता व सूक्ष्मता से तलाश पतासाजी करते हुए कुल 27 नाबालिग बालिकाओं को विभिन्न स्थानों से बरामद किया गया है तथा उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया है। उल्लेखनीय है कि इन दस्तयाव बालिकाओं में दो बालिकाएं उत्तरप्रदेश, 01 गुजरात एवं 01 महाराष्ट्र से खोजबीन कर दस्तयाव की गयी है। उक्त अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

Tags :

जरूरी खबरें