Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले में वर्षाकाल के दौरान विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए

जीआरपी जांच में जुटी

स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

जिम्मेदारों की कार्रवाई पर उठे सवाल

शहर में बार-बार बदल रहे स्पीड ब्रेकरों पर उठे सवाल

: नरसिंहपुर, पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन में निकाली गयी यातायात जागरूकता रैली, यातायात नियमों का पालन करने हेतु जिलेवासियों को किया जा रहा जागरूक।

Aditi News Team

Sun, Apr 2, 2023
पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन में निकाली गयी यातायात जागरूकता रैली, यातायात नियमों का पालन करने हेतु जिलेवासियों को किया जा रहा जागरूक। "यातायात नियमों का पालन देता है सुरक्षित सफर" https://youtu.be/QZ2EQV3zvw4 जिला अंतर्गत सडक दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं जिलावासियों को यातायात नियमों के संबंध में जागरूकता लाने हेतु यातायात जागरूकता रैली निकाली गई। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। उक्त रैली सुभाष पार्क चौराहे से प्रारंभ होते हुए नरसिंहपुर नगर मुख्य मार्गो से निकाली गयी उक्त रैली में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ-साथ मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री के वी सिंह अपने अमले साथ शामिल हुए इसके अतिरिक्त समाजसेवी श्री सतीश अग्रवाल, श्री रमेश नेमा साथ ही लगभग 40 ट्राफिक बार्डन शामिल हुए। रैली के दौरान यातायात नियमों का पालन का संदेश देने वाले स्लोगन लिखी तख्ती के साथ नारे लागाते हुए नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। बिना हेलमेट दो पहिया चालकों व चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाकर चलने, वाहन चलाते समय नियमों, चिन्हों व संकेतों का पालन करने, काली फिल्म, हूटर का प्रयोग न करने की अपील की गयी। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा स्वयं रैली में शामिल होते हुए जिलावासियों से अपील की गयी कि *"यातायात नियमों का पालन देता है सुरक्षित सफर"* इसलिए दो पहिया वाहन चालन के समय हेलमेट का प्रयोग एवं चार पहिया वाहन के समय सीट बेल्ट का प्रयोग करते हुए समस्त यातायात नियमों का पालन करें।

Tags :

जरूरी खबरें