Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

जुआ फड़ पर पुलिस की कार्यवाही में ₹72,070 नगद, 07 चार पहिया एवं 04 दो पहिया वाहन जप्त किए गए

छिन्दवाड़ा जिला से ऐसा दृश्य सामने आया है, जिसे देखकर हर किसी की आंखे नम हो गई.

"नरसिंहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, डीएनए जांच से खुलेगा सच।"

भारतीय किसान यूनियन संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश

: नरसिंहपुर, दिव्यांग बच्चों के लिए चिकित्सकीय मूल्यांकन एवं उपकरण के लिए चिन्हांकन शिविर का होगा आयोजन

Aditi News Team

Mon, Jul 24, 2023
दिव्यांग बच्चों के लिए चिकित्सकीय मूल्यांकन एवं उपकरण के लिए चिन्हांकन शिविर का होगा आयोजन नरसिंहपुर। राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के निर्देशानुसार जिले की समस्त शासकीय एवं अनुदान प्राप्त शालाओं में कक्षा एक से 8 वीं तक में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों के चिकित्सकीय मूल्यांकन एवं उपकरण वितरण के लिए सभी 6 विकासखंडों में चिन्हांकन विकासखंड स्तरीय शिविर का आयोजन किया जायेगा। ये शिविर सभी 6 उत्कृष्ट विद्यालयों में आयोजित किये जायेंगे। ये शिविर 25 जुलाई को चांवरपाठा में, 27 जुलाई को चीचली में, 28 जुलाई को गोटेगांव में, 31 जुलाई को करेली में, एक अगस्त को नरसिंहपुर एवं 2 अगस्त को सांईखेड़ा में आयोजित किये जायेंगे। शिविर में दिव्यांगों के चिकित्सकीय परीक्षण उपरांत दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड तैयार किये जायेंगे तथा उपकरण के लिए चिन्हांकन किया जावेगा।   इस संबंध में कलेक्टर ने जिले की समस्त शासकीय/ अनुदान प्राप्त शालाओं के प्रधान पाठकों को शाला में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को मूल्यांकन शिविर में उपस्थित कराने के लिए कहा है, जिससे कोई भी दिव्यांग छात्र इस सुविधा से वंचित न रहे। यह जानकारी जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र नरसिंहपुर ने दी है।

Tags :

जरूरी खबरें