Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

भारतीय किसान यूनियन संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश

शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों की उपस्थिति और बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार पर रहेगा विशेष फोकस

गाडरवारा में वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनर्स का हुआ सम्मान

नरसिंहपुर में एक आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध,थाना करेली की कार्यवाही

: नरसिंहपुर,स्वतंत्रता दिवस-2023 में होगा भव्य परेड का आयोजन, पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार के निर्देशन में चल रही परेड तैयारियां

Aditi News Team

Sat, Aug 12, 2023
नरसिंहपुर,स्वतंत्रता दिवस-2023 में होगा भव्य परेड का आयोजन, पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार के निर्देशन में चल रही परेड तैयारियां। मुख्य समारोह के दौरान होने वाले परेड में 12 प्लाटून होगे शामिल जिनमे लगभग 80 पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं 160 एनसीसी के छात्र शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्थानीय स्टेडियम ग्राउण्ड में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा है। इसी क्रम में भव्य परेड का आयोजन किया जावेगा जिसकी तैयारियां जोरो से की जा रही है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होने वाली भव्य परेड की तैयारियां पुलिस अधीक्षक अमित कुमार निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक नागेन्द्र पटेरिया एवं रक्षित निरीक्षक लवली सोनी के मार्गदर्शन में की जा रही है। परेड मे विशेष सशस्त्र बल, जिला बल पुलिस, जिला बल महिला, होमगार्ड, एनसीसी सीनियर एवं एनसीसी जुनियर के कुल 12 प्लाटून शामिल होगे जिनमें 80 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तथा लगभग 160 एनसीसी के छात्र परेड में शामिल होगे उक्त परेड के कमाण्डर सूबेदार प्रियंक सराठिया रहेगे। स्वतंत्रता दिवस-2023 के अवसर पर होने वाली भव्य परेड की फाइनल रिहर्सल स्थानीय स्टेडियम ग्राउण्ड में दिनांक 13 अगस्त को होगी जिसका निरीक्षण कलेक्टर रिजू वाफना एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा किया जावेगा।

Tags :

जरूरी खबरें