: नरसिंहपुर,कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्यायें
Aditi News Team
Tue, Nov 2, 2021
जनसुनवाई में आये 67 आवेदन
नरसिंहपुर ।कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में लोगों की समस्यायें सुनी और आवेदन लिये। उन्होंने समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
कलेक्टर कार्यालय नरसिंहपुर के जनसुनवाई हाल में मंगलवार दो नवम्बर को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, अपर कलेक्टर श्री मनोज ठाकुर व एसडीएम श्री राधेश्याम बघेल ने जनसुनवाई में पहुंचे लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। विभिन्न आवेदनों का मौके पर ही निराकरण भी किया गया। कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई में 67 आवेदन आये। जनसुनवाई में आवेदकों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों, मांग आदि से संबंधित आवेदन दिये, जिस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया।
Tags :
