Wednesday 15th of July 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले की तेंदूखेड़ा पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा, 4 महीने पुरानी चोरी का भी किया खुलासा

बिना अनुमति धरना, प्रदर्शन, जुलूस एवं रैली आयोजित करने पर रहेगी रोक

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशन में वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए

जिला प्रशासन की सतत मॉनीटरिंग

सांसदों की सिहोरा से दूरी के क्रम को तोड़ न सके

: नरसिंहपुर,कलेक्टर की पहल पर जिले के नर्मदा घाटों पर श्रमदान कर की साफ- सफाई

Aditi News Team

Sun, Nov 21, 2021

नरसिंहपुर।जिले के नर्मदा घाटों पर साफ- सफाई एवं स्वच्छता बनाये रखने के उद्देश्य से  जिला प्रमुख अधिकारियों एवं कर्मचारियों से श्रमदान करने की अपील कलेक्टर श्री रोहित सिंह द्वारा की गई थी। इसी तारतम्य में कार्तिक पूर्णिमा के एक दिन उपरांत नर्मदा नदी किनारे स्थित घाटों पर श्रमदान कर साफ़- सफ़ाई की गई।
   जिले के नर्मदा घाट बरमान खुर्द में स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, एसडीएम गाडरवारा सुश्री सृष्टि जयंत देशमुख एवं अन्य अधिकारी- कर्मचारी ने श्रमदान कर साफ- सफाई की।
   इसी तरह रेत घाट बरमान नर्मदा नदी किनारे ठाकुर निरंजन सिंह विद्यालय के एनसीसी यूनिट द्वारा श्रमदान कर साफ- सफाई की।

  इसके अलावा महादेव पिपरिया स्थित नर्मदा घाट पर खनिज विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा घाट की सफाई की गई। ग्राम पंचायत बरमानकला सीढ़ी घाट पर हुआ श्रमदान। श्रमदान के तहत अधिकारियों- कर्मचारियों द्वारा पूजन सामग्री को एकत्रित कर साफ- सफाई की गई।
   मप्र जनअभियान परिषद के तत्वावधान में चिनकी घाट स्थित नर्मदा तट में श्रमदान कर साफ- सफाई की गई। इस कार्य में जनप्रतिनिधि, ग्राम देवरी, चिनकी, देवाकछार के जनअभियान परिषद के प्रस्फुटन समिति के सदस्य, ग्रामीणजन, पंचायत के कर्मचारी शामिल होकर श्रमदान कर साफ- सफाई की।

Tags :

जरूरी खबरें