Saturday 20th of June 2026

ब्रेकिंग

सांसद दर्शन सिंह चौधरी पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में शामिल हुए

27 ट्रॉली रेत जब्त, कई वाहन पुलिस अभिरक्षा में

मां जिनवाणी का जन्मोत्सव पर्व श्रुत पंचमी श्री तारण तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय जी में बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया

कामधेनु गौशाला मोहद में जिला स्तरीय गौशाला संचालक सम्मेलन संपन्न

गाडरवारा में मोहर्रम माह की पहली तारीख को हसनी हुसैनी सोसायटी ने दिया मानवता व भाईचारे का संदेश

: डीजीपी श्री कैलाश मकवाना के निर्देशन में एसपी सहित जिला नरसिंहपुर के समस्त अधिकारियों द्वारा देर रात थानों का किया गया औचक निरीक्षण

Aditi News Team

Sun, Jun 15, 2025
डीजीपी श्री कैलाश मकवाना के निर्देशन में एसपी सहित जिला नरसिंहपुर के समस्त अधिकारियों द्वारा देर रात थानों का किया गया औचक निरीक्षण  विगत रात्रि में पुलिस अधीक्षक, नरसिंहपुर द्वारा थाना सुआतला, चौकी बरमान, अति. पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना मुंगवानी, एसडीओपी नरसिंहपुर द्वारा थाना गोटेगांव, एवं तेन्दूखेडा द्वारा थाना पलोहा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने के रिकार्ड, रजिस्टर, लंबित शिकायत रजिस्टर एवं हवालात को चैक किया गया साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि क्षेत्र में घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जावे, अवैध शराब, सट्टा, जुआ जैसे अपराधों पर पूर्णतः अंकुश लगाया जाना सुनिश्चित करें, असमाजिक तत्वों पर कारगर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जावे एवं गुण्डा वदमाश, आदतन अपराधी, निगरानी वदमाश एवं जेल रिहाई की निरंतर चैकिंग की जावे। थानों का औचक निरीक्षण के उपरान्त अधिकारियों द्वारा थाना क्षेत्र का भी भ्रमण करते हुये धार्मिक स्थल, सार्वजनिक स्थानों को भी चैक किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें