: जबलपुर,दिनॉक 7-11-2022 को श्री नितिन गड़करी मान्नीय केन्द्रीय मंत्री सड़क परिवहन भारत सरकार एवं श्री शिवराज सिंह चौहान मान्नीय मुख्य मंत्री मध्य प्रदेश शासन के प्रस्तावित जबलपुर आगमन को लेकर बैठक
Aditi News Team
Sun, Nov 6, 2022
दिनॉक 7-11-2022 को श्री नितिन गड़करी मान्नीय केन्द्रीय मंत्री सड़क परिवहन भारत सरकार एवं श्री शिवराज सिंह चौहान मान्नीय मुख्य मंत्री मध्य प्रदेश शासन के प्रस्तावित जबलपुर आगमन को लेकर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा ली गयी बैठक
बैठक में उपस्थित जिले मे पदस्थ राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को सुरक्षा व्यवस्था के सम्बंध में दिये आवश्यक दिशा निर्देश
दिनॉक 7-11-2022 को श्री नितिन गड़करी मान्नीय केन्द्रीय मंत्री सड़क परिवहन और राजमार्ग, जहाज़रानी, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण, भारत सरकार एवं श्री शिवराज सिंह चौहान मान्नीय मुख्य मंत्री मध्य प्रदेश शासन का जबलपुर आगमन एवं कार्यक्रम प्रस्तावित है।
प्रस्तावित आगमन एवं कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुये आज दिनॉक 6-11-2022 को शाम 7 बजे पुलिस कन्ट्रोलरूम में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री गोपाल प्रसाद खाण्डेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर दक्षिण) श्री संजय कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (उत्तर/यातायात) श्री प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री शिवेश सिंह बघेल की उपस्थिति में जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की एक बैठक ली गयी।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से ) द्वारा बैठक में उपस्थित राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को प्रस्तावित कार्यक्रम के सम्बंध में विस्तार से जानकारी देते हुये कार्यक्रम स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

Tags :