Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

कलेक्टर एसपी की मौजूदगी में "सेफ क्लिक-2.0" अभियान का हुआ समापन : प्रदेशव्यापी "सेफ क्लिक-2.0" अभियान के सफल समापन अवसर पर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा

Aditi News Team

Thu, Jul 9, 2026

कलेक्टर श्रीमती सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. मीणा की विशेष मौजूदगी में "सेफ क्लिक-2.0" अभियान का हुआ समापन

नरसिंहपुर।प्रदेशव्यापी "सेफ क्लिक-2.0" अभियान के सफल समापन अवसर पर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा की विशेष मौजूदगी में एमआईएमटी कॉलेज नरसिंहपुर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 500 एनसीसी कैडेट्स एवं छात्र-छात्राओं की सहभागिता की। कार्यक्रम में जिले के एसडीओपी एवं थाना प्रभारियों ने भी सहभागिता करते हुए विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने विद्यार्थियों को वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के नए-नए तरीकों जैसे डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग लिंक, फर्जी एसएमएस एवं ई-मेल, यूपीआई एवं ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग, फर्जी केवायसी अपडेट और ऑनलाइन जॉब फ्रॉड आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही इनसे बचाव के प्रभावी उपाय भी बताए गए।

विद्यार्थियों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए मजबूत पासवर्ड के उपयोग, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अपनाने तथा ओटीपी, सीव्हीव्ही और यूपीआईपी पिन जैसी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने की सख्त हिदायत दी गई।

व्यवहारिक उदाहरणों से किया समाधान, बढ़ा विद्यार्थियों का आत्मविश्वास

कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में छात्र-छात्राओं ने साइबर सुरक्षा से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने सभी प्रश्नों के उत्तर सरल, सहज एवं व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से देकर विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। उन्होंने यह भी बताया कि किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

मानव श्रृंखला बनाकर दिया सशक्त जनजागरूकता संदेश

कार्यक्रम के समापन पर एनसीसी कैडेट्स एवं विद्यार्थियों ने "सेफ क्लिक-2.0" अभियान के समर्थन में मानव श्रृंखला बनाकर साइबर सुरक्षा का प्रभावी संदेश दिया। इस दौरान आमजन से अपील की गई कि वे साइबर ठगी से सतर्क रहें, डिजिटल लेनदेन में सावधानी बरतें और किसी भी प्रकार के साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल रिपोर्ट करें। उल्लेखनीय है कि दिनांक 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित "सेफ क्लिक-2.0" अभियान के अंतर्गत नरसिंहपुर पुलिस द्वारा जिलेभर में व्यापक जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की गईं, जिनके माध्यम से आम नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति सजग किया गया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

कलेक्टर श्री मति रजनी सिंह

जरूरी खबरें