Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

थाना अमायन ने लूट की घटना का किया पर्दाफाश : घटना के तीन आरोपी मय मशरूका के गिरफ्तार

Aditi News Team

Thu, Jul 9, 2026

थाना अमायन ने लूट की घटना का किया पर्दाफाश।

घटना के तीन आरोपी मय मशरूका के गिरफ्तार।

दिनांक 20.06.2026 को फरियादी अपने चाचा के साथ थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट की कि दिनांक 20.06. 2026 को समय करीब रात्रि 04 बजे में अपनी प्लेटिना गाडी से पत्नी के साथ रिश्तेदारी में जा रहा था। तभी अज्ञात चार पहिया वाहन ने ऑतो पुलिया के पास मेरी मोटरसाईकिल को रोककर 03 अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा कट्टा अडाकर मेरी पत्नी के सोने चाँदी के जेवरात लूट कर भाग गए। जिस पर से थाना अमायन मे अपराध कमांक 30/26 धारा 309 (4), बीएनएस 11,13 एमपीपीडीपीके एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया।

अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भिण्ड श्री सूरज कुमार वर्मा, अति. पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप पटेल के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मेहगाँव श्री संजय कोच्छा के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी अमायन द्वारा अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई।

दिनांक 07.07.2026 को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि लूट के आरोपी नीम डांडा रोड पीपल के पेड के पास ऑरा गाडी से खडे हुए है। जिसे हमराही पुलिस की मदद से तीन आरोपियों को घेरकर अभिरक्षा में लिया गया। वाद आरोपियों से घटना के संबंध में बारीकी से पूछताछ की गई तो तीनों आरोपियों ने अन्य अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की घटना को कारित करना स्वीकार किया। वाद आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों से लूट की घटना में प्रयुक्त 315 बोर का कट्टा 02 राउंड, एक 12 बोर का कट्टा, एवं 28000/- रूपये नकद एक चार पहिया वाहन हुन्डई ऑरा भी बरामद की गई।

उक्त आरोपियों पर पूर्व में भी कई अपराध पंजीबद्ध है। आरोपियों से अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

सराहनीय भूमिकाः थाना प्रभारी अमायन उनि० गिरीश शर्मा, सउनि० सत्यवीर सिंह, प्रआर० 720 योगेन्द्र, प्रआर. 453 अजय सिंह, प्रआर0 315 सतेन्द्र यादव, आर0 637 राहुल यादव, आर0 281 आनंद दीक्षित, आर0 514 धर्मेन्द्र, आर. 62 अजय यादव, आर0 655 अभिमन्यु तोमर, आर0 1231 कौशलेन्द्र जाट, आर0 152 दीपेन्द्र सिंह, की विशेष भूमिका रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा,

जरूरी खबरें