Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

इस अवसर पर संस्था प्रबंधक फादर जॉनसन,प्राचार्य फादर केल्विन, एडमिनिस्ट्रेटर फादर जिओ, फादर पॉल, उपस्थित रहे

महिलाओं ने चप्पलों से पीटा, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

नरसिंहपुर जिले में नोटिस जारी, नगरीय निकायवार चेतावनी बोर्ड लगाए गए

करेली। कृषि उपज मंडी समिति करेली के सभा कक्ष में आयोजित गरिमामय समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारी

संगीता शर्मा पूर्व जल सभापति नगर पालिका परिषद करेली ने कलेक्टर मैडम को द्वारा तहसीलदार को ज्ञापन दिया

: गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने 160 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

Aditi News Team

Sun, May 7, 2023
गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने 160 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया जिले के बड़ौनी में शनिवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के सामूहिक विवाह सम्मेलन में पहुँच कर वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से 49-49 हजार रूपये के चेक भेंट कर नव-दंपतियों को भावी जीवन के लिए शुभकामनाएँ दी। विवाह सम्मेलन में 160 से अधिक कन्याओं का विधि-विधान से विवाह सम्पन्न हुआ। सड़क का शिलान्यास गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने दतिया में रविवार को बड़े फव्वारे से ग्वालियर एनएच हाई-वे तक 4 करोड़ 90 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाली सड़क का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि जिले में विकास के साथ सड़कों का जाल बिछाया गया है, जिससे सभी क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा सुलभ हुई है।

Tags :

जरूरी खबरें