: गाडरवारा, 915 सप्ताह कदम ने किया पोधारोपण
Aditi News Team
Sun, Jul 16, 2023
915 सप्ताह कदम ने किया पोधारोपण
गाडरवारा। लगातार 2006 से पोधारोपण करती आ रही कदम संस्था का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का 915 वे सप्ताह का पौधारोपण लक्ष्मी टाउनशिप, स्टेशन रोड गाडरवारा मैं संपन्न हुआ!
इस कार्यक्रम में कदम संस्था ,रोटरी क्लब एवं अन्य संस्थाओं के सभी लोगों ने मिलकर गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से रोटरी क्लब मीडिया प्रभारी नीलेश साहू एवं श्रीमती निर्मला पटेल , जी.डी.काबरा ,संजय साहू ,चिरंजीव अंश अग्रवाल ,कु विधि अग्रवाल, अंशिका पटेल ,आराध्या कावरा, अर्पित आरसे आदि सदस्यों का जन्मदिन पर वृक्षारोपण किया एवं रोटरी क्लब कोषाध्यक्ष नम्रता मनोज की शादी की सालगिरह एवं आशीष जी राय की शादी की सालगिरह पर वृक्षारोपण किया गया!
मनोज वसा ने कहा हमें हर जन्मदिन,एनिवर्सरी व विभिन्न मांगलिक कार्यों पर वृक्षारोपण करना चाहिए! मीडिया प्रभारी नीलेश साहू ने कहा आज जो विपत्तियां हमें हिमाचल प्रदेश, केदारनाथ एवं अन्य जगह देखने और सुनने को मिलती हैं कहीं ना कहीं वह पौधों का वृक्षों का हनन के कारण उत्पन्न हो रही हैं! इसीलिए हम सबको मिलकर इस समय अधिक से अधिक सघन वृक्षारोपण करना चाहिए! कदम संस्था प्रमुख अजय खत्री जी ने सभी का स्वागत किया एवं सभी को बधाइयां दी इस मोके पर जगमोहन शर्मा , डाक्टर स्वाति कुरचानिया , मंजु खत्री ,जुझार सिह , सुनील श्रीवास्तव ,सुरेन्द्र साहू ,कंछेदीलाल धानक ,सुरेन्द्र पटैल और वहुत से महिला पुरुष एवं वच्चे उपस्थित रहे |
Tags :