: गाडरवारा में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन के दौरान आज दिनांक 21.07.2023 को आमजनों के लिए इस प्रकार रहेगी मार्ग व्यवस्था
Aditi News Team
Fri, Jul 21, 2023
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री महोदय के गाडरवारा आगमन के दौरान आज दिनांक 21.07.2023 को आमजनों के लिए इस प्रकार रहेगी मार्ग व्यवस्था
माननीय मुख्यमंत्री महोदय, मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में आगमन एवं कार्यक्रम के दौरान आमजनों को असुविधा का समना न करने पडे इस हेतु जिला एवं पुलिस प्रशासन से आमजनों के आवागमन हेतु निम्नानुसार रूट निर्धारित किया है :-
1. नारगी से एनटीपीसी तिराहा मार्ग सुबह 6 बजे से 11 बजे तक और शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक वन-वे रहेगा।
2. पिपरिया से नरसिंहपुर की ओर आने वाले वाहन के रूट का निर्धारण सांईखेडा, उदयपुरा, तेन्दूखेडा होते हुए रखा गया है इसी ओर जाने वाले वाहन भी रूट भी इसी प्रकार रहेगा।
3. यात्रियों को ले जाने वाली सभी बसों की गति सीमा 40 किमी/घंटा होगी।
4. ओवरटेकिंग या ओवरस्पीडिंग निषिद्ध है।
5. अनावश्यक रोक-टोक से बचें.
6. बसें पूर्व निर्धारित रूट पर ही चलें किसी भी मार्ग परिवर्तन या शॉर्ट-कट की अनुमति नहीं है।
7. गाडरवारा नगरीय क्षेत्र में बड़े एवं भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगे।
Tags :