Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले में वर्षाकाल के दौरान विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए

जीआरपी जांच में जुटी

स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

जिम्मेदारों की कार्रवाई पर उठे सवाल

शहर में बार-बार बदल रहे स्पीड ब्रेकरों पर उठे सवाल

: गाडरवारा।विद्युत पेंशनर्स संघ, गाडरवारा के तत्वावधान में म.प्र.विद्युत विभाग के समस्त पेंशनर्स संगठनों के प्रमुख पदाधिगण एवं सदस्यों का प्रांतीय अधिवेशन सम्पन्न

Aditi News Team

Mon, Apr 3, 2023
गाडरवारा।विद्युत पेंशनर्स संघ, गाडरवारा के तत्वावधान में म.प्र.विद्युत विभाग के समस्त पेंशनर्स संगठनों के प्रमुख पदाधिगण एवं सदस्यों का ' प्रांतीय अधिवेशन ' दिनांक 2 अप्रैल 2023 को, शहर के उत्सव भवन में, म.प्र. विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष श्री पी एस यादव, जबलपुर की अध्यक्षता एवं श्री आर सी सोमानी,अध्यक्ष विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन इंदौर, श्री अशोक कुमार गुप्ता, प्रांतीय अध्यक्ष, विद्युत पेंशनर्स हितरक्षक संघ, भोपाल के सारस्वत आतिथ्य एवं प्रदेश की लगभग 50 शहरों सेविभिन्न शाखाओं के प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में सोत्साह संपन्न हुआ। सभी के उद्भोदन और सहमति के बाद इसी मंच पर पेंशनर्स के हित में एवं पेंशन का भुगतान ट्रेजरी से कराने जैसी महत्वपूर्ण मांगों के लिए शासन से मनवाने हेतु आगामी रणनीति तैयार करने , म.प्र. विद्युत पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति का गठन किया गया। जिसमें श्री पी एस यादव, अध्यक्ष, श्री आर सी सोमानी, कार्यकारी अध्यक्ष एवं श्री अशोक कुमार गुप्ता ,संयोजक के नामों पर निर्णय हुआ, जिसकी विधिवत घोषणा आगामी कार्यक्रम में की जावेगी। पूरे दिन चलने वाले इस कार्यक्रम का विधिवत एवं परम्परागत संचालन हुआ। गाडरवारा में संपन्न इस आयोजन में बेहतर व्यवस्था की सभी अतिथियों ने खूब सराहना की। प्रतिवेदन, श्री राधेश्याम सराठे, सचिव एवं कार्यक्रम का संचालन नरेन्द्र श्रीवास्तव, संयोजक द्वारा किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें