: गाडरवारा।झलकारी बाई जयंती अवसर पर कोरी युवा मंडल निकालेगा वाहन रैली
Aditi News Team
Sat, Nov 20, 2021
गाडरवारा। झलकारी बाई जयंती अवसर पर कोरी युवा मंडल द्वारा वाहन रैली का आयोजन प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी कोरी युवा मंडल द्वारा 22 नवंबर 2021 दिन सोमवार को वाहन रैली का आयोजन किया गया है। वाहन रैली श्री राधाकृष्ण मंदिर निरंजन वार्ड से प्रारंभ होते हुए शहर के मुख्यमार्गों से होकर बृजधाम भवन में समापन किया जाएगा ।
कोरी युवा मंडल अध्यक्ष चंचल कोरी (मोनू) ने युवाओं से अपील की है कि महान वीरांगना झलकारी बाई के इतिहास को जाने और उनके शौर्य अभूतपूर्व योगदान युद्धकला के आगे दुश्मनों ने कई बार घुटने टेके है।
वीरांगना झलकारी बाई रानी लक्ष्मीबाई की नियमित सेना में, महिला शाखा दुर्गा दल की सेनापति का कार्य देखती थी। अतः आप सभी इस वाहन रैली में अवश्य पधारे ।
Tags :