: गाडरवारा,देवरी में शिक्षा चेतना यात्रा पहुँची
Aditi News Team
Tue, Nov 2, 2021
गाडरवारा। सोमवार को साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला देवरी मे शिक्षा चेतना यात्रा लेकर नवाचारी शिक्षक हल्केवीर पटैल का आगमन हुआ। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानपाठक सुरेन्द्र पटैल ने साथी शिक्षक कृष्णकांत कौरव के साथ यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर शिक्षक श्री पटैल ने स्कूल में ज्ञान का दीपक जलाया एवं मौजूद शिक्षको से भी अपने स्कूलों मे बेहतर नवाचार के साथ बच्चों को पढ़ाने की अपील करते हुए अशोक का पौधा लगाया। इस मौके पर शिक्षक प्रफुल्ल दीक्षित , अनिरुद्द अवस्थी , पवन राजोरिया, सिराज अहमद सिद्दकी भी उपस्तिथ रहे।
Tags :