: गाडरवारा,एसडीएम का प्रभार डिप्टी कलेक्टर सुश्री संघमित्रा गौतम को
Aditi News Team
Mon, Jul 24, 2023
एसडीएम गाडरवारा का प्रभार डिप्टी कलेक्टर सुश्री संघमित्रा गौतम को
नरसिंहपुर। राज्य शासन के आदेशानुसार 20 जुलाई को अनुविभागीय राजस्व अधिकारी गाडरवारा श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा की पदस्थापना मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बुरहानपुर के पद पर की गई है।
कलेक्टर ने एसडीएम गाडरवारा श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा को 24 जुलाई को अपरान्ह नवीन पदस्थापना पर उपस्थिति देने के लिए भारमुक्त किया गया है। कलेक्टर ने आदेश जारी कर डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय राजस्व अधिकारी तेंदूखेड़ा सुश्री संघमित्रा गौतम को अपने कार्य के साथ- साथ आगामी आदेश तक अस्थाई तौर पर एसडीएम गाडरवारा का प्रभार सौंपा है।
Tags :