Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में एक आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध,थाना करेली की कार्यवाही

थाना ठेमी अंतर्गत करकबेल में मारपीट की घटना में फरार चल रहा आरोपी दीपक लोधी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में

दो युवकों की मौत, स्कूली बच्चा घायल

नवीन सत्र 2026-2027 के लिए रोटरी क्लब गाडरवारा का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

ज़िम्मेदार ध्यान दे

: एक और मीसाबंदी परिवार ने की सम्मान ताम्रपत्र लौटने की घोषणा,सिहोरा जिला की मांग पर बढ़ता आक्रोश

Aditi News Team

Tue, Aug 29, 2023
एक और मीसाबंदी परिवार ने की सम्मान ताम्रपत्र लौटने की घोषणा सिहोरा जिला की मांग पर बढ़ता आक्रोश सिहोरा - सिहोरा जिला की मांग पर सरकार की ओर से किसी भी प्रकार का कोई संकेत न मिलते देख अब आमजनों के साथ सरकार से सम्मान प्राप्त मीसाबंदियो का परिवार भी आगे आने लगा है।एक मीसाबंदी सम्मान लौटाने की घोषणा के बाद अब दूसरे मीसाबंदी ने भी सरकार से मिले ताम्रपत्र को लौटाने की घोषणा कर दी है।   अब तो दो घोषणाएं,- सिहोरा को जिला न बनाने से व्यथित स्व पुरुषोत्तम साहू के पुत्र प्रमोद साहू ने पिता को मिले मीसाबंदी सम्मान ताम्रपत्र एवं सम्मान निधि को आगामी 5 सितंबर को लौटाने की घोषणा की थी।इसके बाद अब एक और मीसाबंदी स्व प्रेमचंद सोनी के पुत्रो मोहन सोनी,सुभाष सोनी और अरविंद सोनी ने भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिख आगामी पांच सितंबर को ही मीसाबंदी सम्मान ताम्रपत्र लौटने का ऐलान किया है।अपने पत्र में मीसाबंदी सेनानी के पुत्रो ने सिहोरा को अपनी जन्मभूमि बताते हुए सिहोरा के साथ सरकार द्वारा उपेक्षा होने का आरोप लगाया है।समिति के सदस्यों ने सम्मान वापसी के इस आयोजन में सिहोरा विधायक,जबलपुर सांसद सहित सभी राजनैतिक दलों के सदस्यों को भी आमंत्रित किया है। लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के अनिल जैन,कृष्ण कुमार कुररिया,विकास दुबे,सुशील जैन,ऋषभ द्विवेदी,मानस तिवारी,अमित बक्शी,रामजी शुक्ला,राजभान मिश्रा,संतोष पांडे,नत्थू पटेल,अजय विश्वकर्मा आदि ने सभी सिहोरा वासियों से पांच सितंबर को सम्मान वापसी के कार्यक्रम में उपस्थित होने का आह्वान किया है।

Tags :

जरूरी खबरें