Tuesday 16th of June 2026

ब्रेकिंग

जुन्नारदेव पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित खोजकर परिजनों के किया सुपुर्द

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

: इंदौर, जिला अस्पताल में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस आयोजित,चिकित्सकों ने मरीजों को मानसिक बीमारियों से बचने के उपाय बातये।

Aditi News Team

Thu, Oct 13, 2022
जिला अस्पताल में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस आयोजित,चिकित्सकों ने मरीजों को मानसिक बीमारियों से बचने के उपाय बातये। इंदौर के जिला अस्पताल में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त संचालक डॉ. अशोक डागरिया ने मानसिक स्वास्थ्य के बारे में लोगों को जानकारी दी। मनोचिकित्सक डॉ. निधि जैन ने मरीजों को मानसिक बीमारियों से बचने के उपाय सुझाए। अष्टांग कॉलेज की विद्यार्थियों ने मानसिक स्वास्थ्य संबंधी ज्ञानवर्धक पेंटिंग्स बनाई एवं नाटक का आयोजन किया, जिसमें "मानसिक बीमारियों से घबराए नहीं, इनका भी इलाज संभव है, मनोचिकित्सक से इलाज लें " का मैसेज दिया गया। उन्हें प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिए गए। सभी को फाइल फोल्डर्स, पेन एवं पैंफलेट्स वितरित किए गए। जिला अस्पताल में ठीक हुए कई मानसिक मरीजों ने भी अपनी कहानी साझा कर मानसिक स्टिगमा को कम किया। मरीजों की मानसिक बीमारियों के लिए स्क्रीनिंग की गई एवं पॉजिटिव केसेज का इलाज किया गयाl इसके अलावा इस कार्यक्रम में आईएमए के प्रेसीडेंट डॉ. भाटिया एवं आरएमओ डॉ. नीमा भी उपस्थित थेl यह कार्यक्रम जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. गोयल एवं सीएमएचओ डॉ. बी.एस. सैत्या के नेतृत्व में किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें