: गाडरवारा, दशकों से मिट्टी के गणेश मूर्ति का निःशुल्क वितरण
Tue, Aug 30, 2022
गाडरवारा । नगर में गणेश चतुर्थी पर सेठ किशन दास काबरा एवं उनके परिवार जनों द्वारा अपने घर से बरसों पहले पर्यावरण और जल शुद्धिकरण की दृष्टि से काली मिट्टी की गणेश मूर्तियां जनमानस को वितरित किया करते थे जो कि आज भी निरंतर उनके परिवार जनों द्वारा राम मंदिर से प्रतिवर्ष वितरित की जाती है। पीतल के सांचे में गीली काली मिट्टी के प्रयोग कर बनाई जाानेे वाली ये प्रतिमा गाााडरवा नगर के हजारों घरों में पूजा की जाती है। एक बार स्वर्गीय सेठ श्रीकृष्ण दास काबरा जो इस परिवार के सबसे वरिष्ठ सदस्य थे उन्होने अशोक मोलासरिया को यह अबगत कराया था कि लोक त्योहार होने से प्रतिमा का चलन नहीं होने से प्रथम पूज्य देवता गणेश जी की मूर्ति देने के लिए बनारस प्रवास के दौरान सांचा एक दुकान पर देखकर वहीं संकल्प लिया कि नगर में मुर्ति वितरित किया जा सकता है और सांचा बनारस से खरीद कर लाया गया और लगभग सात आठ दशक से यहक्रम निरंतर जारी है ।अब वर्तमान में सेठ घनश्याम दास, गोकुल, गणेश, विनीत काबरा की सदभाव भी पारिवारिक परम्परा को उत्साहित होकर निर्वाहन कर रहे हैं ।
: कुंडलपुर में दसलक्षण पर्व पर धार्मिक आयोजनों की धूम
Tue, Aug 30, 2022
दसलक्षण पर्व आत्म शोधन का पर्व
कुंडलपुर। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में जैन धर्म का महान पर्व पर्वराज दसलक्षण पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा ।इस अवसर पर परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से मुनि श्री निरंजन सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में 31 अगस्त से 9 सितंबर 2022 तक दसलक्षण पर्व के दसों दिवस विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रतिदिन प्रातः भक्तामर महामंडल विधान ,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक -शांतिधारा, पूजन, आचार्य श्री पूजन , दशलक्षण विधान ,पूज्य मुनि श्री के मंगल प्रवचन एवं तत्वार्थ सूत्र वाचन होगा । दोपहर में विद्या भवन मे विधान का आयोजन होगा।सायंकाल पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महा आरती एवं 48 दीपों के साथ भक्तांमर पाठ का एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम काआयोजन होगा। दसलक्षण का यह महान पर्व आत्म शोधन का पर्व है। इसका संबंध घर की लीपापोती और दुकान के हिसाब किताब से नहीं है। इस पर्व में यह देखा जाता है कि अंतःकरण की साफ-सफाई कितनी हुई आत्म परिणामों में कितनी विशुद्बता आयी है ।बैर भाव कितना घटाया है ,वैमनस्यता के भाव कितने कम हुए हैं। पर्व होते हैं जागने के सजग होने के अवसर ।इस पर्व को हम पुण्य का पालक और पाप का प्रक्षालक भी कह सकते हैं। 10 दिन दस धर्म उत्तम क्षमा, उत्तम मार्दव, उत्तम आर्जव ,उत्तम शौच, उत्तम सत्य, उत्तम संयम, उत्तम तप, उत्तम त्याग ,उत्तम अकिंचन, उत्तम ब्रह्मचर्य, इन दस धर्म की पूजा -आराधना की जाती है। इस अवसर पर कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष चंद्र कुमार सराफ एवं सभी समिति सदस्यों ने धर्म श्रद्धालुओं से कुंडलपुर पधार कर धर्म लाभ लेने का अनुरोध किया है।
: गाडरवारा,भारतमाता की आरती कर मटकी फोड प्रतियोगिता के अंतिम दिवस का आयोजन प्रारंभ किया गया
Thu, Aug 25, 2022
भारतमाता की आरती कर मटकी फोड प्रतियोगिता के अंतिम दिवस का आयोजन प्रारंभ किया गयागाडरवारा। विश्व हिन्दू परिषद के स्थापना दिवस एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित नगर के हद्रय स्थल झंडा चौक पर मटकी फोड प्रतियोगिता के अंतिम 5वें दिवस पर बजरंग दल द्वारा भारतमाता की आरती के साथ शुभारंभ किया गया । हद्रय स्थल झंडा चौक की मटकी फोड प्रतियोगिता नगर ही नही समुचित पूरे क्षेत्र में अपनी अलग पहचान से जाती है यहा मटकी को 25 फीट पाइप के ऊपर बांधा जाता है, फिर पाइप पर ग्रीष आइल का लेप किया जाता है हद्रय स्थल में लगने वाली मटकी प्रतिवर्ष फूटने में 4 से 5 दिन का समय लगता है । समापन दिवस पर मटकी प्रतियोगिता में बरमान चावरपाठा से आई हुई टीम द्वारा अनेको मंलखम के प्रदर्शन दिखाते हुए फोड कर इनाम राशि 5810/- नगद, शील्ड, प्रेस, कपडे दिए गए । समाजसेवी शैलेन्द्र जैन, श्याम वैष्णव, अखिलेश बरसैया सहित विश्व हिन्दू परिषद से दीपक सोनी, राजू विश्नोई, राहुल कौरव, आयुष कठल, सचिन जैन, आशीष राजपूत, राजा खडेतिया, हरिओम कौरव, राहुल साहू, आदित्य चौरसिया, नितिन बाथरे, आकाश अग्रवाल,आदर्श कौरव सहित अनेको पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।