: गाडरवारा, बृजयात्रा के लिए कल नगर भ्रमण कर होगी रवानगी
Thu, Sep 1, 2022
गोवर्धननाधजी की बृजयात्रा के लिए कल नगर भ्रमण कर होगी रवानगीगाडरवारा । वैष्णव सम्प्रदाय के वल्लभकुल पंथ के गुरु श्रीश्री गोकुलोत्सव जी महाराज श्री इंदौर के परम सानिध्य में चौरासी कोस बृजयात्रा का आयोजन किया गया है । जिससे नगर के लगभग चालीस वैष्णवजनो का शामिल होना सुनिश्चित है,अन्य स्थानों से भी लोग शामिल होगे, इस यात्रा में कुल 350 लोगों शामिल होना तय है।उल्लेखनीय है कि स्थानीय हवेली में विराजमान भगवान श्रीगोर्वधननाथजी का विग्रह (मुर्ति) इस बृजयात्रा के लिए कल दो सितम्बर को सायं पांच बजे हवेली से दो व चार पहिया वाहनों से शोभा यात्रा पुराना गल्ला मंडी, झंडा चौक, चौकी, चावड़ी, पानी की टंकी, पलोटन गंज होते हुए रेल्वे स्टेशन तक निकाली जावेगी और जबलपुर - दिल्ली श्रीधाम एक्सप्रेस से देवस्थान के लिए रवाना होगी ।शोभा यात्रा में शामिल लोग कुर्ता पजामा, पीला उपरना के साथ शामिल होगे ।सभी श्रृद्धालु जनो को इस शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए माहेश्वरी समाज अध्यक्ष गिरिराज मालपानी, मुरली मालानी सचिव, श्रीमती सुधा पलोड अध्यक्ष महिला मंडल, सचिव अनुराधा काबरा, राहुल मालपानी अध्यक्ष युवा संघ, अंकित पलोड सचिव युवा संघ ने निवेदन किया है ।इस अवसर पर सभी का उत्साह प्रशंसनीय है ।
: कुंडलपुर में दशलक्षण पर्व पर धार्मिक आयोजन ,क्षमा वीरो का आभूषण --मुनि श्री
Wed, Aug 31, 2022
कुंडलपुर। सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में दशलक्षण महापर्व के प्रथम दिवस भक्तांमर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक ,शांतिधारा, पूजन विधान संपन्न हुआ ।दोपहर में स्थानीय विद्या भवन में शांति विधान का आयोजन हुआ विधान कर्त्ता मनीष मलैया धार्मिक आयोजन मंत्री कुंडलपुर एवं वीरेंद्र कुमार जैन महेवा वाले कुंडलपुर विधान में सम्मिलित हुए। संगीतमय इस विधान में अनेक श्रावक उपस्थित रहे।इस अवसर पर पूज्य मुनि श्री निरंजन सागर जी महाराज ने दशलक्षण पर्व के प्रथम दिवस उत्तम क्षमा धर्म पर प्रवचन देते हुए बताया कि क्रोध का कारण उपस्थित रहने पर भी क्रोध ना करना क्षमा है ।क्षमा कायरता नहीं वरन क्षमा वीरो का आभूषण है। प्रतिकूल व्यवहार होने पर भी मन में कलुषता का भाव ना आना ही उत्तम क्षमा है ।क्षमावान मनुष्य का कोई शत्रु नहीं होता। क्षमा ही सब धर्मों का सार है ।क्षमा मांगते समय किसी प्रकार का संकोच नहीं होना चाहिए। पूज्य बड़े बाबा की शांति धारा, प्रथम कलश एवं ऋद्धि मंत्र कलश करने का सौभाग्य सुकांत जैन ,विकास जैन गोल्डी ,मोनू ,बीना जैन जयपुर लक्ष्मी देवी लाजिम पन्नालाल जी ठोलिया जैन परिवार मुंबई को प्राप्त हुआ ।भगवान श्री पारसनाथ की शांति धारा छत्र चवंर चढ़ाने का सौभाग्य राजेश जैन अजमेरा, मुदित, इंदू ,रूपाल आर्या, अंकित जैन परिवार परासिया एवं प्रकाश चंद कैलाश रितु मोनिका बाबूलाल जैन राहतगढ़ को प्राप्त हुआ।
: कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी की बैठक संपन्न
Wed, Aug 31, 2022
कुंडलपुर श्री दिगंबर सिद्ध क्षेत्र कुंडलगिरी कुंडलपुर की प्रबंध कारिणी ,स्थाई आमंत्रित समिति की एक आवश्यक बैठक दमोह स्थित औषधालय के जैन भवन के कुंडलपुर कार्यालय में संपन्न हुई ।बैठक की अध्यक्षता कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष श्री चंद्र कुमार सराफ ने की। मंगलाचरण नेमचंद बजाज कोषाध्यक्ष द्वारा किया गया। बैठक का संचालन इंजीनियर आरके जैन समन्वयक द्वारा किया गया। महामंत्री रूप चंद जैन संगम, उपाध्यक्ष देवेंद्र सेठ ,रतन चंद जी ,अजीत कण्डया द्वारा विषय सूची अनुसार प्रत्येक बिंदुओं को सदस्यों के विचार विमर्श हेतु रखते हुए गहन विचार विमर्श कर अनेक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए ।अत्यंत आवश्यक भुगतान करने संबंधित विषय एवं अन्य दूसरे विषयों के प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। पूज्य बड़े बाबा मंदिर निर्माण संबंधित जानकारी मंत्री रीतेश मोनू गांगरा ने देते हुए बताया कि मंदिर निर्माण का कार्य निरंतर जारी है, परम पूज्य आचार्य गुरुवर का आशीर्वाद लेने अध्यक्ष जी सहित अन्य पदाधिकारी शिरपुर (महाराष्ट्र )अंतरिक्ष पारसनाथ गए थे जहां पूज्य गुरुदेव का मंगल आशीर्वाद प्राप्त हुआ, बड़े बाबा मंदिर निर्माण क़े शेष कार्यों की विस्तृत कार्य योजना बनाकर मंदिर निर्माण के शेष कार्यों को गति प्रदान की जाएगी । मंदिर की लाइटिंग हेतु इटली की कंपनी से लाइटिंग सामग्री मंगाई गई है लाइटिंग का प्रोजेक्ट का भी सदस्यो को अवलोकन कराया गया जिसका बजट भी पारित हुआ। बड़े बाबा के भव्य मंदिर को भव्य आकर्षक लाइटिंग से सुसज्जित किया जाएगा । अध्यक्ष चंद्र कुमार सराफ ने बताया कि कुंडलपुर क्षेत्र की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ एवं तीर्थ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने विभिन्न समितियां बनाकर सदस्यों को प्रभार सौंपा जा रहा है ।प्रचार मंत्री जयकुमार जलज ने दशलक्षण पर्व पर कुंडलपुर में आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी दी। मंत्री ललित सराफ ने आभार व्यक्त किया ।बैठक में हटा ,पटेरा ,कुम्हारी ,पथरिया, दमोह सहित बहुतायत पदाधिकारी सदस्यों की उपस्थिति रही।