: गाडरवारा,श्रीमद् भागवत कथा का भमका में आयोजन
Tue, Sep 20, 2022
श्रीमद् भागवत कथा का भमका में आयोजनगाडरवारा।16 सितंबर से गाडरवारा समिपी ग्राम भमका में स्वर्गीय द्वारका प्रसाद ममार की पुण्य स्मृति में ममार परिवार द्वारा संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।कथावाचक जितेंद्र शास्त्री गरहा के मुखारविंद से भगवान की लीलाओं का वर्णन किया जा रहा है । आज पंचम दिवस गोवर्धन पर्वत की पूजन की गई कृष्ण चरित्र भगवान की लीलाओं का वर्णन करते हुए भगवान के अवतारों लीलाओं का संगीतमय भजन के साथ वर्णन किया उन्होंने गोवर्धन लीला का वर्णन करते हुए बताया की 7 कोस लंबे चौड़े कालिकाल के देवता गोवर्धननाथ को 7 वर्ष के कन्हैया ने अपने सबसे छोटी उगली में 7 दिनरात अपनी अंगुली पर रखा। भगवान धारण किए रहे इंद्र देव का अभिमान तोड़ा। इस लिए जीव को कभी अभिमान नहीं करना चाहिए और कर्म करना चाहिए फल की इच्छा नहीं रखनी चाहिए,जिससे कर्म करोगे तो फल मिलेगा इसलिए भगवान ने भी कर्म को प्रधान बताते हुए कहा कर्म करना जीव का धर्म है फल देना मेरा काम है।जिसका श्रवण करने आसपास के भक्तगण उपस्थित रहे कथा का समापन 22 तारीख पूर्णाहुति महा प्रसादी उपरांत समापन किया जाएगा! कथा श्रवण करने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ कमाये।
: तेंदूखेड़ा,गायत्री परिवार द्वारा गायत्री मंत्र लेखन अभियान
Mon, Sep 19, 2022
गायत्री परिवार द्वारा गायत्री मंत्र लेखन अभियानतेंदूखेड़ा के करहैया ( जमुनिया ) खापरखेड़ा,एवं खमरिया ( जमुनिया ) में प्रात: 10:00 बजे से नवरात्रि पर्व विशेष के लिए गायत्री मंत्र लेखन साधना अभियान चलाया गया जिसमे मूलचंद पटेल, तेजपाल पटेल, भेंरो सिंह पटेल एवं घनश्याम पटेल की टोली के साथ प्रारंभ किया करहैया के रहने वाली भोला रघुवंशी कृषि मंडी उदयपुरा का विशेष योगदान रहा l डा के.एस.राठौर जी स्वयं के लिये 10 पुस्तिकाओं का संकल्प लिया l
: गाडरवारा, शंकराचार्य जी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
Thu, Sep 15, 2022
शंकराचार्य जी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजनसनातन संस्कृति के संरक्षक व ध्वजवाहक थे शंकराचार्य जी - मुकेश बसेड़ियागाडरवारा। धर्म सम्राट , जगतगुरु परम पूज्यपाद अनंतश्री विभूषित द्विपीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य स्वामीश्री स्वरूपानन्द सरस्वती जी महाराजश्री के 11 सितंबर ब्रहालीन व 12 सितंबर को समाधिस्थ होने पर एम पी ई बी कालोनी के श्री हनुमान मंदिर में नगर के वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश बसेड़िया ने कालोनीवासियो के साथ अश्रुपूरित श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
सर्व प्रथम पं बालाराम शास्त्री,पं सत्यनारायण जी शास्त्री , पं राघवेंद्र भार्गव द्वारा दीप प्रज्वलन कर महाराजश्री का पूजन किया गया। तदोपरांत सभी भक्त जनों ने मिलकर सामूहिक श्रीराम नाम संकीर्तन किया तथा वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा महाराज श्री को गीता पाठ सुनाया। सभी भक्तों ने मिलकर शांति पाठ करते हुए शंकराचार्यजी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी मुकेश बसेड़िया ने ब्राह्मणों को तिलक लगाकर उन्हें गीताजी,शिव आराधना स्त्रोत,श्रीफल , प्रदान कर आशीर्वाद लिया उपस्थित बच्चों को लेखन सामग्री व सभी भक्तों को धार्मिक पुस्तकें प्रदान की।
उपरोक्त अवसर पर बालाराम शास्त्री, सत्यनारायण शास्त्री, राघवेंद्र भार्गव, अरुण तिवारी, महेश तिवारी, यज्ञद्दत पचौरी, पवन राजोरिया, संतोष पचौरी, रमाकान्त शुक्ला, राजेन्द्र शर्मा, अनिल पचौरी,राधेश्याम सराठे ,राव सुरेंद्र सिंह ,भागवेन्द्र ममार, पार्षद प्रतिनिधि सौरभ पटेल, वरिष्ठ शिक्षक मधुसूदन पटेल, राजेन्द्र गुप्ता, मनीष विश्वकर्मा,दंगल सिंह पटेल, अर्जुन सिंह पटेल,राजेन्द्र विश्वकर्मा,उत्तम मेहरा, जी ड़ी गोलंदाज,ओंकार वर्मा, शंभु विश्वकर्मा, राम सेवक प्रजापति, पवन साहू, प्रिंन्स बसेड़िया,व अन्य वरिष्ठजनों तथा बड़ी संख्या में मातृ शक्ति व बच्चो की गरिमामयी उपस्तिथि रही।कार्यक्रम का आयोजन व संचालन समाजसेवी मुकेश बसेड़िया व आभार हनुमान मंदिर के वरिष्ठ पुजारी राघवेंद्र भार्गव ने किया।