Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

डॉ. राजकुमार आचार्य मध्यप्रदेश के प्रवेश एवं शुल्क विनियमन समिति के अध्यक्ष पद पर हुए नियुक्त

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

: गाडरवारा,भारतमाता की आरती कर मटकी फोड प्रतियोगिता के अंतिम दिवस का आयोजन प्रारंभ किया गया

Aditi News Team

Thu, Aug 25, 2022
भारतमाता की आरती कर मटकी फोड प्रतियोगिता के अंतिम दिवस का आयोजन प्रारंभ किया गया गाडरवारा।  विश्व हिन्दू परिषद के स्थापना दिवस एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित नगर के हद्रय स्थल झंडा चौक पर मटकी फोड प्रतियोगिता के अंतिम 5वें दिवस पर बजरंग दल द्वारा भारतमाता की आरती के साथ शुभारंभ किया गया । हद्रय स्थल झंडा चौक की मटकी फोड प्रतियोगिता नगर ही नही समुचित पूरे क्षेत्र में अपनी अलग पहचान से जाती है यहा मटकी को 25 फीट पाइप के ऊपर बांधा जाता है, फिर पाइप पर ग्रीष आइल का लेप किया जाता है हद्रय स्थल में लगने वाली मटकी प्रतिवर्ष फूटने में 4 से 5 दिन का समय लगता है । समापन दिवस पर मटकी प्रतियोगिता में बरमान चावरपाठा से आई हुई टीम द्वारा अनेको मंलखम के प्रदर्शन दिखाते हुए फोड कर इनाम राशि 5810/- नगद, शील्ड, प्रेस, कपडे दिए गए । समाजसेवी शैलेन्द्र जैन, श्याम वैष्णव, अखिलेश बरसैया सहित विश्व हिन्दू परिषद से दीपक सोनी, राजू विश्नोई, राहुल कौरव, आयुष कठल, सचिन जैन, आशीष राजपूत, राजा खडेतिया, हरिओम कौरव, राहुल साहू, आदित्य चौरसिया, नितिन बाथरे, आकाश अग्रवाल,आदर्श कौरव सहित अनेको पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें