: सिहोरा,हनुमान जन्मोत्सव पर विशाल वाहन रैली कल
Tue, Apr 4, 2023
रिपोर्टर-अनिल जैन सिहोरा
हनुमान जन्मोत्सव पर विशाल वाहन रैली कलसिहोरा में हनुमान जन्मोत्सव की विशाल वाहन रैली का आयोजन हिन्दू उत्सव समिति के तत्वाधान में प्रति वर्ष अनुरूप इस वर्ष भी किया जा रहा है समिति ने इस वाहन रैली में शामिल होने के का आव्हान सभी दुर्गोत्सव गणेशोत्सव समितियों,समस्त जातिबिरादारी संगठनों, व्यापारिक संगठनों, मठ मंदिरों के साथ ही समस्त हिन्दू समाज से किया है इस वर्ष यह रैली प्रातः 08:30 बजे बाबा शाला से प्रारंभ होकर मझोली बाय पास, गाडियां मोहल्ला,झंडा चौक,आजाद चौक,गौरी तिराहा,नया बस स्टैंड,वापस बाबा शाला, कटरा मोहल्ला,झंडा बाजार,कालभैरव चौक,महावीर चौक,मैना कुआं,बाबाताल,खितोला तिराहा, खितौला बस स्टैंड,खितौला रेलवे क्रॉसिंग, पान उमरिया रोड, पर्वत वासिनी माता मंदिर के पहले से मझगवा बाय पास, नर्सिंग मंदिर,खितौला कॉलेज,रेलवे क्रॉसिंग,खितौला बाजार,मंडी रोड,पहरेवा, सिहोरा फोर लेन दाहिनी ओर से,विजय रेस्टोरेंट,खितौला तिराहा,बाबा ताल से होते हुए पुराना बस स्टैंड में भव्य आतिशबाजी एवम महा आरती के साथ संपन्न होगी।समापन स्थल पुराना बस स्टैंड सिहोरा में भव्य विशाल भंडारे की व्यवस्था होगी lइस वाहन रैली में भिन्न भिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा के लिए माताओं बहनों से आह्वान किया है ।समिति का सभी भक्त जनों से अनुरोध है की सभी भक्त भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर ही अपने अपने गंतव्य को प्रस्थान करें।
: 108 सुंदरकांड पाठ 6 अप्रेल को
Tue, Apr 4, 2023
108 सुंदरकांड पाठ 6अप्रेल कोगाडरवारा। 6 अप्रैल गुरुवार को प्रतिवर्षानुसार हनुमान प्रकटोत्सव के अवसर पर स्थानीय चन्द्रकेशर कालोनी इन्द्रा वार्ड गाडरवारा के ऋणमुक्तेश्वर धाम शिव मंदिर में 108 सुंदरकांड पाठ का आयोजन सुबह 7 बजे से किया जाएगा। उसी दिन शाम 5 बजे से भंडारा प्रसादी का आयोजन भी हैं श्री रामभद्र सेवा मंडल ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओ से सुन्दर कांड पाठ में भाग लेने एवं उपस्थिति की अपील की है।
: कुंडलपुर में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया
Mon, Apr 3, 2023
कुंडलपुर में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया
कुंडलपुर। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में जैन धर्म के 24 वे तीर्थंकर भगवान श्री महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव बड़े उत्साह एवं धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः प्रभात फेरी निकाली गई। प्रातः भक्तांमर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन ,विधान संपन्न हुआ ।श्री जी का पालना झूलाया गया ।दोपहर में वर्धमान सरोवर स्थित शिखर मंदिर से श्री जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो कुंडलपुर ग्राम में भ्रमण करती हुई स्थानीय विद्या भवन पहुंची जहां पर श्री जी का अभिषेक, शांतिधारा ,पूजन संपन्न हुआ। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ब्रह्मचारी भैया, बहन, महिला, पुरुष, युवा वर्ग, कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी पदाधिकारी सम्मिलित थे। जगह-जगह श्री जी की आरती उतारी गई एवं शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर सोधर्मेंद्र बनकर प्रथम कलश एवं शांति धारा करने का सौभाग्य चंद्र कुमार सराफ अध्यक्ष कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी , द्वितीय कलश एवं शांति धारा करने का सौभाग्य ब्रह्मचारिणी मधु दीदी नीलू दीदी परिवार जन ,तृतीय कलश राजकुमार नन्ना दमोह, चतुर्थ कलश हेमचंद नन्ना कुंडलपुर ,फूलमाल डॉक्टर संतोष जैन उदासीन आश्रम कुंडलपुर, ज्ञानमाल गोकल चंद जैन कुंडलपुर ,ब्रह्मचारिणी बबली दीदी साधना दीदी डालचंद बड़कुल आदि ।आरती करने का सौभाग्य रमेश गोयल पथरिया उपाध्यक्ष कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी को प्राप्त हुआ।