Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

डॉ. राजकुमार आचार्य मध्यप्रदेश के प्रवेश एवं शुल्क विनियमन समिति के अध्यक्ष पद पर हुए नियुक्त

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

: सिहोरा,हनुमान जन्मोत्सव पर विशाल वाहन रैली कल

Aditi News Team

Tue, Apr 4, 2023
रिपोर्टर-अनिल जैन सिहोरा हनुमान जन्मोत्सव पर विशाल वाहन रैली कल सिहोरा में हनुमान जन्मोत्सव की विशाल वाहन रैली का आयोजन हिन्दू उत्सव समिति के तत्वाधान में प्रति वर्ष अनुरूप इस वर्ष भी किया जा रहा है समिति ने इस वाहन रैली में शामिल होने के का आव्हान सभी दुर्गोत्सव गणेशोत्सव समितियों,समस्त जातिबिरादारी संगठनों, व्यापारिक संगठनों, मठ मंदिरों के साथ ही समस्त हिन्दू समाज से किया है इस वर्ष यह रैली प्रातः 08:30 बजे बाबा शाला से प्रारंभ होकर मझोली बाय पास, गाडियां मोहल्ला,झंडा चौक,आजाद चौक,गौरी तिराहा,नया बस स्टैंड,वापस बाबा शाला, कटरा मोहल्ला,झंडा बाजार,कालभैरव चौक,महावीर चौक,मैना कुआं,बाबाताल,खितोला तिराहा, खितौला बस स्टैंड,खितौला रेलवे क्रॉसिंग, पान उमरिया रोड, पर्वत वासिनी माता मंदिर के पहले से मझगवा बाय पास, नर्सिंग मंदिर,खितौला कॉलेज,रेलवे क्रॉसिंग,खितौला बाजार,मंडी रोड,पहरेवा, सिहोरा फोर लेन दाहिनी ओर से,विजय रेस्टोरेंट,खितौला तिराहा,बाबा ताल से होते हुए पुराना बस स्टैंड में भव्य आतिशबाजी एवम महा आरती के साथ संपन्न होगी। समापन स्थल पुराना बस स्टैंड सिहोरा में भव्य विशाल भंडारे की व्यवस्था होगी lइस वाहन रैली में भिन्न भिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा के लिए माताओं बहनों से आह्वान किया है । समिति का सभी भक्त जनों से अनुरोध है की सभी भक्त भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर ही अपने अपने गंतव्य को प्रस्थान करें।

Tags :

जरूरी खबरें