: गाडरवारा, मां अन्नपूर्णा दरबार में लग रहा भक्तों का तांता
Mon, Mar 27, 2023
मां अन्नपूर्णा दरबार में लग रहा भक्तों का तांतागाडरवारा । स्थानीय गोकुलधाम कॉलोनी बोदरी रोड विवेकानंद वार्ड गाडरवारा स्थित नवनिर्मित मां अन्नपूर्णा देवी जी के मंदिर में नवरात्रि के पावन अवसर पर भक्तों का तांता लग रहा है । यहां रोजाना रात्रि 8:30 बजे माता रानी की विशाल आरती का आयोजन किया जाता है जिसमें बहुत अधिक संख्या में भक्तजन शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं । समिति के सदस्यों द्वारा माता रानी के दरबार में निरंतर व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं । वहीं आगामी 2 अप्रैल रविवार को मां अन्नपूर्णा दरबार में विशाल भंडारे एवं प्रसादी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें अधिक से अधिक संख्या में भक्तजनों से उपस्थिति की अपील समिति सदस्यों द्वारा की गई है । गौरतलब हो कि नगर में यह दरबार एक ऐसा दरबार है जहां मां अन्नपूर्णा देवी के साथ शंकर भगवान की मूर्ति भिक्षा लेते हुए स्थापित की गई है । साथ ही मां सिंघवाहिनी, गणेश भगवान एवं नंदी महाराज भी मंदिर में विराजमान किए गए हैं ।
: गाडरवारा, श्री सत्य साई सेवा संगठन जिला गाडरवारा एवं चीचली में संपन्न हुआ भक्त सम्मेल
Mon, Mar 27, 2023
श्री सत्य साई सेवा संगठन जिला गाडरवारा एवं चीचली में संपन्न हुआ भक्त सम्मेलगाडरवारा। भगवान बाबा की कृपा से विगत दिवस समिति चीचली में चीचली (नरसिंहपुर) एवं गाडरवारा (नरसिंहपुर) के भक्तों का संयुक्त रूप से भक्त सम्मेलन आयोजित हुआ। इस भक्त सम्मेलन में आदरणीय प्रांत अध्यक्ष महोदय अमित दुबे जी,राजेंद्र चौरे जी, मुकुल बोचरे जी सुनील अंबासेलकर , सी.एम. सिंह जी, कपिल खंडेलवाल एवं शैक्षिक समन्वयक (महिला) श्रीमती अपर्णा तिवारी, श्रीमती पुनीता उपाध्याय श्रीमती सुहासनी में ऋषि जी,कि गरिमामय उपस्थिति में सानंद संपन्न हुआ कार्यक्रम मे भगवान बाबा के संदेश मानव सेवा ही माधव सेवा के वारे मे वताया गया जिले की साईखेडा,गाडरवारा ,सीरेगांव,चीचली ,व सभी समितियों एवम भजन मंडली के 600 भक्त उपस्थित रहे कार्यक्रम की मुख्य विशेषता यह रही की कार्यक्रम मोवाइल पूर्णता वर्जित रहे सभी भक्तो के मोवाइल काउंटर पर जमा करा लिये गये थे, साथ ही पानी के लिए डिस्पोजल का उपयोग भी नही किया गया |
: कुंडलपुर में भगवान संभव नाथ का मोक्षकल्याणक महोत्सव 27 मार्च को मनाया जाएगा
Sun, Mar 26, 2023
कुंडलपुर में भगवान संभव नाथ का मोक्षकल्याणक महोत्सव 27 मार्च को मनाया जाएगा
कुंडलपुर ।सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर मैं जैन धर्म के तृतीय तीर्थंकर भगवान श्री संभवनाथ जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव 27 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रातः भक्तांमर महामंडल विधान ,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक ,शांति धारा, पूजन ,विधान एवं निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा। सायंकाल भक्तांमर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की महाआरती होगी। कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष चंद्र कुमार सराफ ने भक्त श्रद्धालुओं से धर्म लाभ लेने का अनुरोध किया है।