: गाडरवारा, नगर मे भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह व रूद्राभिषेक के आयोजन पर निकली विशाल कलश यात्रा
Sat, Sep 9, 2023
भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह व रूद्राभिषेक का आयोजन
गाडरवारा । स्थानीय नई गल्ला मंडी में श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह व रूद्राभिषेक का आयोजन ९ सितंबर से १५ सितंबर तक हीरा ज्वेलर्स परिवार के जिनेश जैन (इंका नेता) सजल, प्रांजल जैन व्दारा किया गया है ।आयोजन की प्रथम श्रृंखला में आज विशाल कलश यात्रा हनुमान मंदिर पुरानी गल्ला मंडी से नगर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण करती हुई कथा स्थल नयी मंडी पहूची जहां प्राथमिक वैदिक कार्यक्रम के साथ आरती सम्पन्न हुई । स्मरणीय उल्लेखनीय शोभायात्रा में सभी वर्गों के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों राजनीतिक दलों के नेताओं, धर्मानुरागीयो ने शामिल होकर यात्रा को सफल बनाने में योगदान दिया ।
व्यास गादी पर युग विभूति विदुषी ऋचा गोस्वामी जी, अमरेश्वर महादेव मंदिर अमरकंटक तथा नादिया घाट आश्रम जबलपुर की संचालिका विराजकर कथा का संगीत मयी रसास्वादन श्रृद्धालु जनो को करायेगी । वहीं दूसरी ओर प्रतिदिन सुबह नौ बजे से ग्यारह बजे तक रुद्राभिषेक व कथा दोपहर दो बजे से पांच बजे तक होगी ।
विशेष आकर्षण का केंद्र बिरजधाम विन्द्रावन की त्रिलोकनाथ मंडल की रासलीला का कार्यक्रम रात्री सात बजे से कथा स्थल पर ही होगा । समापन पर १५ सितंबर को भंडारा व प्रसादी शाम चार बजे से होगी ,भाई जिनेश जैन, उनके सुपुत्र सजल व प्रांजल ने श्रध्दालुओं से प्रति दिन कथा में शामिल होकर धर्म लाभ लेने कि आग्रह किया है ।उल्लेखनीय है कि पिछले वर्षों में भी एक कथा का आयोजन इनके व्दारा किया गया था ।
पिछले दिनों में नगर में धर्मानुरागी कार्यक्रमों का बढ़चढ़कर के आयोजन हुए हैं जिनमें समाज सेवी, धर्मप्रिय भाजपा नेता गौतमजी पटैल व्दारा आयोजित रामकथा स्मरणीय उल्लेखनीय जनमानस में बनी हुई है और शीघ्र हीअब इस अवसर क्षेत्र की जनता उपलब्ध होने से प्रसन्नता व्याप्त है ।
: गौर्वधननाथजी हवेली में नंदौत्सव सम्पन्न
Fri, Sep 8, 2023
गौर्वधननाथजी हवेली में नंदौत्सव सम्पन्नगाडरवारा ।वल्लभकुल पुष्टिमार्गीय देवस्थान श्रीगौर्वधननाथजी जी की हवेली में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव जन्माष्टमी पर्व के दूसरे दिन आज नंदौत्सव उत्साहित वातावरण में मनाया गया । इस दिन भगवान श्री को पालना (झूला) में बाल-लाड के लिए विभिन्न खिलौनों का उपयोग किया जाता है । फल, पंचमेवा, सिक्के व छोटे छोटे खिलौने. भक्त जनो पर बरसाये जाकर खुशी और आंनद मनोभाव प्रगट कर भक्तजन उमंग में लवलीन हो उठते हैं ।इसी क्रम में हवेली के प्रधान अर्चक श्रीनाथजी भट्ट, गिरिराज जी, मोहन जी की स्वरतान पर उपस्थित श्रृद्धालु श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और नंदौत्सव के गीत भजन संगीत के साथ का गायन करते हैं ।गायन करने वाले लोगों में योगेश मालपानी, अनिल राठी, गनेश राठी, जगमोहन मालानी, शरद मोलासरिया, राधावल्लभ काबरा, मुरली मालानी प्रशांत गोलू मालपानी,अभिषेक तोषनीवाल, के अलावा महिलाएं भी शामिल थी।
प्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम का समापन हो गया , अंत उपस्थित लोगों को श्री कृष्ण जन्म की बधाई के रुपये श्रीमती श्रीनाथ जी भट्ट मुखियनजी ने दिए ।
: श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव घरो घर मनाया गया
Thu, Sep 7, 2023
श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव घरो घर मनाया गयागाडरवारा । हिन्दू जनजीवन में दैनन्दिन सेवा पूजा अर्चना होने वाले आराध्य श्रृंखला में आज भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर्व जन्माष्टमी के मंगलमय हर्षमय प्रसंग के क्षणों में देवालयों मंदिरों के अलावा ही साथ घरों घर श्रद्धालुओं, वैष्णव जन, उपासकों ने भक्ति और आस्था, अपार श्रृद्धा प्रगट करते सेवा अर्चना, भजन गीत गायन व प्रसाद वितरण कर उत्साह और उमंग के साथ मनाई गई ।वहीं दूसरी ओर श्रीगौर्वधननाथजी जी की हवेली में सुबह पंचामृत अभिषेक और उपरांत तिलक सेवा की गई । उल्लेखनीय है कि नगर के मंदिरों में परम्परागत रूप जन्मोत्सव पर्व को रात में बारह बजे प्रगट उत्सव के रूप में मनाया जाता है , इस दिन मंदिरों में भजन संध्या, मंडलियों के व्दारा की जाती है । रात्री में सैकड़ों लोगों के व्दारा मंदिरों में जाकर दर्शन आंनद में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया करते हैं ।