Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

डॉ. राजकुमार आचार्य मध्यप्रदेश के प्रवेश एवं शुल्क विनियमन समिति के अध्यक्ष पद पर हुए नियुक्त

: नरसिंहपुर, जन्माष्टमी पर बाल सेतु के नन्हे कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

Aditi News Team

Sat, Sep 9, 2023
जन्माष्टमी पर बाल सेतु के नन्हे कलाकारों की शानदार प्रस्तुति नरसिंहपुर : जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जिले की अग्रणी कला प्रसार संस्था कला सेतु के बाल कलाकारों द्वारा बाल सेतु के बैनर तले शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों कि प्रस्तुति दी गई | सर्वप्रथम नन्हे मुन्हे कलाकारों द्वारा रसखान की कृष्ण भक्ति पर आधारित एक नृत्य नाटिका “बताओ कहाँ मिलेंगे श्याम” का मंचन किया गया जिसमे बच्चों ने अपनी अभिनय की कला का प्रदर्शन करते हुए वाहवाही बटोरी | उक्त नाटक में परी मिश्रा, आहान चांदोरकर, याना मानसाता, वंश भंडारी, दीपांशु भंडारी, कुहू मिश्रा, आद्विक चांदोरकर, वंशिका भंडारी, आरोही पटेल, रिशान सिसोदिया, सान्वी साहू, सानिध्य ढिमोले, आशी अग्रवाल, आयंश अग्रवाल ने अभिनय किया | उक्त नृत्य नाटिका का निर्देशन डॉ इति चांदोरकर और आयुषी नेमा द्वारा किया गया | दूसरी प्रस्तुति में इन्ही बच्चों द्वारा संगीत योगा का प्रदर्शन किया गया | उपस्थित दर्शको ने मुक्त कंठ से बच्चों की इन प्रस्तुतियों कि प्रशंसा की | संगीत योगा का निर्देशन पिंकी रजक एवं आर्यन ढिमोले द्वारा किया गया | इसके बाद दही हांड़ी का कार्यक्रम संपन्न हुआ और भगवान कृष्ण की महाआरती की गई | कला सेतु के प्रवक्ता विक्रांत मिश्रा ने बताया की बाल सेतु द्वारा यह नवाचार नरसिंहपुर के बच्चों को अभिनय, योगा और संगीत के क्षेत्र में नई गति प्रदान करेगा | कला सेतु कि निदेशक डॉ स्वाती चांदोरकर ने बताया की इस कार्यक्रम से “आँगन थिएटर” की शुरुवात भी कर दी गई है जिससे थिएटर की कला को भी बल मिलेगा और नरसिंहपुर में ही अभिनय, संगीत और अन्य कलाओं का प्रशिक्षण मिलना शुरू होगा |

Tags :

जरूरी खबरें