Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

डॉ. राजकुमार आचार्य मध्यप्रदेश के प्रवेश एवं शुल्क विनियमन समिति के अध्यक्ष पद पर हुए नियुक्त

: गाडरवारा, नगर मे भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह व रूद्राभिषेक के आयोजन पर निकली विशाल कलश यात्रा

Aditi News Team

Sat, Sep 9, 2023
भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह व रूद्राभिषेक का आयोजन गाडरवारा । स्थानीय नई गल्ला मंडी में श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह व रूद्राभिषेक का आयोजन ९ सितंबर से १५ सितंबर तक हीरा ज्वेलर्स परिवार के जिनेश जैन (इंका नेता) सजल, प्रांजल जैन व्दारा किया गया है ।आयोजन की प्रथम श्रृंखला में आज विशाल कलश यात्रा हनुमान मंदिर पुरानी गल्ला मंडी से नगर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण करती हुई कथा स्थल नयी मंडी पहूची जहां प्राथमिक वैदिक कार्यक्रम के साथ आरती सम्पन्न हुई । स्मरणीय उल्लेखनीय शोभायात्रा में सभी वर्गों के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों राजनीतिक दलों के नेताओं, धर्मानुरागीयो ने शामिल होकर यात्रा को सफल बनाने में योगदान दिया । व्यास गादी पर युग विभूति विदुषी ऋचा गोस्वामी जी, अमरेश्वर महादेव मंदिर अमरकंटक तथा नादिया घाट आश्रम जबलपुर की संचालिका विराजकर कथा का संगीत मयी रसास्वादन श्रृद्धालु जनो को करायेगी । वहीं दूसरी ओर प्रतिदिन सुबह नौ बजे से ग्यारह बजे तक रुद्राभिषेक व कथा दोपहर दो बजे से पांच बजे तक होगी । विशेष आकर्षण का केंद्र बिरजधाम विन्द्रावन की त्रिलोकनाथ मंडल की रासलीला का कार्यक्रम रात्री सात बजे से कथा स्थल पर ही होगा । समापन पर १५ सितंबर को भंडारा व प्रसादी शाम चार बजे से होगी ,भाई जिनेश जैन, उनके सुपुत्र सजल व प्रांजल ने श्रध्दालुओं से प्रति दिन कथा में शामिल होकर धर्म लाभ लेने कि आग्रह किया है ।उल्लेखनीय है कि पिछले वर्षों में भी एक कथा का आयोजन इनके व्दारा किया गया था । पिछले दिनों में नगर में धर्मानुरागी कार्यक्रमों का बढ़चढ़कर के आयोजन हुए हैं जिनमें समाज सेवी, धर्मप्रिय भाजपा नेता गौतमजी पटैल व्दारा आयोजित रामकथा स्मरणीय उल्लेखनीय जनमानस में बनी हुई है और शीघ्र हीअब इस अवसर क्षेत्र की जनता उपलब्ध होने से प्रसन्नता व्याप्त है ।

Tags :

जरूरी खबरें