: गाडरवारा, रुद्री निर्माण एवं रुद्राभिषेक कर मनाया नववर्ष
Mon, Jan 1, 2024
रुद्री निर्माण एवं रुद्राभिषेक कर मनाया नववर्षगाडरवारा। बीते सोमवार को अंग्रेजी नववर्ष के प्रथम दिवस पर स्थानीय शिव मंदिर प्रांगण मंगल सिटी कॉलोनी में रुद्री निर्माण एवं रुद्राभिषेक का कार्यक्रम कालोनीवासियों के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए आशीष कौरव ने बताया कि धार्मिक आयोजन में शिवानी कौरव एवं आदर्श कौरव सहित की सराहनीय भूमिका रही एवं इस आयोजन में कॉलोनी की महिलाओं का भरपूर सहयोग मिला। कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने क्षेत्र की सुख, सम्रद्धि की कामना की। विदित हो कि महेश वैष्णव, खूबचंद कोरी, पप्पू कौरव ने भी आयोजन की व्यवस्थाओं में उल्लेखनोय योगदान दिया।
: नरसिंहपुर, नकाबपोश लोगों द्वारा किए गए हमले के विरोध में सौंपा ज्ञापन
Sat, Dec 30, 2023
रिपोर्टर , संदीप राजपूत
नरसिंहपुर -दिनांक 28/12/2023 को ग्राम सिंहपुर के प्रतिष्ठित नागरिक व वरिष्ठ अधिवक्ता प्रवीण शर्मा पर न्यायालय जाते समय सिंहपुर से कुछ दूरी पर 4 नकाबपोश लोगों द्वारा किए गए हमले को लेकर ग्राम सिंहपुर और आसपास के छेत्र के प्रतिष्ठित, वरिष्ठ नागरिकों,जनप्रतिनिधियों द्वारा चौकी प्रभारी के माध्यम से पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौप कर शीघ्र आरोपियों को पकड़ने की मांग की गई।
: गोटेगांव, सर्रा में साप्ताहिक भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ का 1 से 8 जनवरी तक होगा आयोजन
Tue, Dec 26, 2023
आशीष साहू गोटेगांव
सर्रा में साप्ताहिक भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ का 1 से 8 जनवरी तक होगा आयोजनगोटेगांव अंतर्गत ग्राम सर्रा महगुवां में आगामी 1 से 8 जनवरी तक संगीत मय साप्ताहिक भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है, इस संबंध में आयोजन कर्ता मुस्लिम परिवार के नियाजखान सर्रा महगुवा निवासी ने बतायाकि संपूर्ण क्षेत्र में एकता और भाईचारा सौहार्दपूर्ण वातावरण का संदेश देने के उद्देश्य धर्मप्रेमी जनता श्रद्धालुओं से अपील की हैकि प्रसिद्ध विख्यात कथा व्यास श्रद्धैय अभिमन्यु कृष्ण भागवताचार्य महाराज मथुरा वृंदावन एवं भजनामृत रसधारा आनंद मूर्ति अन्नपूर्णा देवी मथुरा वृंदावन के मुखारविंद से हाईस्कूल के पीछे ग्राउंड पर आगामी 1 जनवरी 2024 से 8-1-2024 तक होने वाली संगीतमय साप्ताहिक भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में कलश यात्रा एवं कन्या पूजन से शुभारंभ के पावन अवसर पर समस्त क्षेत्रवासी एवं ग्रामवासियों से कथा स्थल पहुंचकर धर्मलाभ उठाने की अपील आयोजन कर्ता नियाज खान सहित मुस्लिम परिवार जनो द्वारा की गई है ।