: नरसिंहपुर, श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा के सुअवसर पर शहर मे राजपूत समाज,राजपूत करणी सेना के द्वारा भूमिपूजन का कार्यक्रम किया
Mon, Jan 22, 2024
संदीप राजपूत, नरसिंहपुर
नरसिंहपुर। श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा के सुअवसर दिन पर जहाँ चारो ओर राम मय वातावरण था,वही दूसरी ओर नरसिंहपुर शहर मे राजपूत समाज,राजपूत करणी सेना के द्वारा भूमिपूजन का कार्यक्रम किया गया। राजपूत समाज,करणी सेना की कुछ दिन पूर्व हुईं अहम बैठक मे निर्णय लिया गया था कि 22 जनवरी को अयोध्या मे रामलला विराज रहे है तो हम सभी उस दिन को ऐतिहासिक रूप मे क्यों ना मनाये। बैठक मे निर्णय लिया गया कि नरसिंहपुर मे नगर के मध्य ह्रदय स्थल कहे जाने वाले सुभाष चौक के समीप वीरों के वीर कहे जाने वाले,सर्व समाज हित की रक्षा करने वाले महाराणा प्रताप जी की मूर्ति स्थापित करने वास्ते क्यों ना भूमिपूजन किया जाये,जिससे हमारे नगर का गौरव बढ़ जायेगा,नगर मे महाराणा प्रताप जी की मूर्ति स्थापित होना राजपूत समाज के साथ साथ सकल समाज की चाह भी है। आज वो सौभाग्य आख़िरकार राजपूत समाज,करणी सेना को प्राप्त हो ही गया,राजपूत समाज,राजपूत करणी सेना के सभी सदस्यों ने विप्र समाज / सकल समाज के नागरिकों के साथ मिलकर सुभाष पार्क के पास महाराणा प्रताप जी की मूर्ति स्थापित करने के उद्देश्य से भूमिपूजन का कार्यक्रम संपन्न किया।अब जल्द ही भूमिपूजन वाले स्थान पर महाराणा प्रताप जी मूर्ति स्थापित होंगी..सभी का आभार व्यक्त करते हुए ऐसा राजपूत समाज,करणी सेना अध्यक्ष श्री अर्जुन सिंह राजपूत जी ने कहा। भूमिपूजन का कार्यक्रम श्री नीरज महाराज,श्री लक्मण सिंह राजपूत के द्वारा संपन्न हुआ। भूमि पूजन के कार्यक्रम मे साईखेड़ा,गाडरवारा,करेली,आमगांव,नरसिंहपुर,गोटेगाँव,मानेगाव से राजपूत समाज के वरिष्ठ जन ,करणी सेना परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
: भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नगर में निकाली गई शोभा यात्रा
Mon, Jan 22, 2024
आज अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर _नगर में निकाली गई शोभा यात्रा
KamarRana
रायसेन (देवरी)___अयोध्या में आज भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर,
नगर में आज भगवान राम की सेना के साथ भव्य शोभा यात्रा निकल गई ।
इस शोभा यात्रा में ,भगवान राम और उनकी सेना का लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
यह शोभायात्रा नगर के थाना प्रांगण से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो से गुजरी ,जहां जगह-जगह लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।
डीजे की धुन पर भगवा कलर की ड्रेस पहने श्रद्धालु जमकर जय घोष के नारे लगाते हुए नजर आए ।
इस शोभा यात्रा में हजारों की तादाद में महिलाएं पुरुष एवं युवा मौजूद रहे।
शोभा यात्रा में बजरंग दल के अध्यक्ष नितेश रघुवंशी एवं हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष कृष्ण नारायण रघुवंशी पार्षद अशोक मामा ने बताया कि यह भव्य शोभायात्रा अयोध्या में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई है। उन्होंने बताया कि आज सुबह से ही श्री राम मंदिर प्रांगण में कन्या भोज का कार्यक्रम भी रखा गया था।
इस मौके पर नगर के सभी गणमान्य लोग हजारों की तादाद में उपस्थित रहे।
: अखिल विश्व के स्वामी राम
Mon, Jan 22, 2024
अखिल विश्व के स्वामी राम
(सुशील शर्मा)
गीत
अखिल विश्व के स्वामी रामभक्तों के अनुगामी राम। माँ कौशल्या के राजदुलारे।कैकई माता के हैं प्यारे।नेह भरी सुमित्रा माई।लखन शत्रुघ्न के हैं भाई।भाई भरत के प्राणाधार।दशरथ का जीवन संसार।अवधपुरी के स्वामी राम।भक्तों के अनुगामी राम। राक्षस प्राणों के विध्वंसक।विश्वामित्र यज्ञ के रक्षक।डरे हुए ऋषियों के बीच।वधे ताड़का अरु मारीच।ऋषि मुनियों के तारणहार।राम सत्य के अवतार।सदा धर्म पथगामी राम।भक्तों के अनुगामी राम। शिवपिनाक के प्रभु हैं भंजक।सिय सपनों के श्री प्रभु रंजक।जनक कष्ट के प्रभु हैं हर्ता।जनकनंदनी के प्रभु भर्ता।राम सिया विवाह अति पावन।मर्यादा रत अति मन भावन।सीय हृदय के स्वामी राम।भक्तों के अनुगामी राम। बनी निमित्त मंथरा दासी।कोप भवन की कैकई वासी।भरत राज्य राम वनवासी।अवधपुरी में भरी उदासी।छोड़ा राज्य लोक हित साधा।चले प्रभु हरने सब बाधा।मर्यादा पथगामी राम।भक्तों के अनुगामी राम। ऋष्यमूक पर्वत के वासी।हनुमान अविचल अविनाशी।राम नाम के हनुमत रसिया।राम प्रभु हनुमत मन बसिया।सीताखोज लंक को जारा।राम नाम पर सब कुछ बारा।संकट मोचक स्वामी राम।भक्तों के अनुगामी राम। राम सेतु चढ़ लंका आये।वानर लंका दुर्ग ढहाए।रावण मेघनाथ संहारे।असुर समूल नष्ट कर सारे।अवधपुरी में राम पधारे।राम सत्य संकल्प हमारे।हम सबके मन स्वामी राम।भक्तों के अनुगामी राम।
आप सभी को अयोध्या में राममंदिर में रामलला की प्राणप्रतिष्ठा के महान पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएँ।