: करेली, प्रसादी भंडारा का आयोजन किया गया
Wed, Dec 13, 2023
प्रसादी भंडारा का आयोजन किया गयाकरेली जीवनदायनी मां नर्मदा की परिक्रमा करने के पश्चात सेवानिवृत्ति ए एस आई मनमोहन शुक्ला के द्वारा प्रसादी भंडारा का आयोजन बरमान के सत्तधारा सूरजकुंड के पास राजेश शर्मा की माई की बगिया में सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया गया l भोजन पर शादी के पूर्व सत्यनारायण की कथा का भी आयोजन किया गया इस पर बड़ी संख्या में नर्मदा परिक्रमा वासी के साथ-साथ श्रद्धालु भक्त जन उपस्थित रहे l
: कुंडलपुर,मुनि श्री चंद्रसागर जी महाराज का कुंडलपुर में भव्य मंगल प्रवेश
Sun, Dec 10, 2023
मुनि श्री चंद्रसागर जी महाराज का कुंडलपुर में भव्य मंगल प्रवेश
कुंडलपुर ।सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री 108 चंद्र सागर जी महाराज का मंगल प्रवेश हुआ ।इस अवसर पर मुनि श्री की गाजे बाजे के साथ भव्य अगवानी की गई। बड़ी संख्या में कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के पदाधिकारी सदस्यगण एवं श्रद्धालु भक्तों ने मुनि श्री की मंगल अगवानी की ,पाद प्रक्षालन किया एवं आरती की गई। मुनि श्री के मंगल सानिध्य में बड़े बाबा मंदिर परिसर में 12 दिसंबर को श्री आदिनाथ बड़े बाबा महामंडल विधान का आयोजन किया गया है ।विधान पुण्यार्जक कैलाश कुमार, डॉक्टर एस के जैन, राजकुमार ,अशोक कुमार जैन बाबू शाप परिवार जबलपुर है। विधानाचार्य पंडित श्री महेश जी सतना वालों के निर्देशन में विधान संपन्न होगा ।कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी ने भक्त श्रद्धालुओं से धर्म लाभ लेने का अनुरोध किया है।
: श्री गुरु जंयती पर्व आज 27 को बसुरिया,आमढाना में मनाया जायेगा कल 26 से ही शुरु है अनुष्ठान
Mon, Nov 27, 2023
श्री गुरु जंयती पर्व आज 27 को बसुरिया,आमढाना में मनाया जायेगा कल 26 से ही शुरु है अनुष्ठानपिछले वर्ष पूर्व कलेक्टर वेदप्रकाश शर्मा व अभिनेता मनोज जोशी ने की थी शिरकतसालीचौका हर साल की भांति इस वर्ष भी 27 नवंबर को श्री गुरु स्वामी सच्चदानंद जी की जयंती पर्व उनके परम शिष्य ब्रम्हलीन ब्रम्हचारी श्री मूलानंद जी के सूक्ष्म सानिध्य में उनके अनुयायियों के द्वारा मनाया जायेगा, यह जंयती पर्व प्रति वर्ष की भांति एक दिन पूर्व 26 नवंबर से जय जय अलखनिरंजन के उदघोष के साथ दोपहर आरंभ होगा और दूसरे दिन गुरु पूर्णिमा 27नवंबर को समापन होगा। यह जयंती पर्व नेतराम पड़हार कृषिफार्म बसुरिया मंडल व आमढांना आश्रम सालीचौका में मनाया जायेगा। उल्लेखनीय हैं कि गत वर्ष श्री गुरु जयंती पर्व पर नरसिंहपुर जिले के पूर्व कलेक्टर वेदप्रकाश शर्मा, व फिल्मजगत के अभिनेता मनोज जोशी ने शिरकत की थी।जबकि अवधेश चौकसे ने दोनों जयंती पर्व स्थान पर पज्य गुरुओं की पूजक चित्र भेंट किये थे आयोजकों ने सभी साधक भाईयों से एक दिन पूर्व यानि 26 नवंबर को सपरिवार पधारने का निवेदन किया है।