Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

गाडरवारा नगर मंडल की बैठक राज राजेश्वरी होटल में संपन्न

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा विभाग मप्र शासन, राव उदय प्रताप सिंह से मध्य प्रदेश शिक्षक संघ नरसिंहपुर

18 जून को प्रदेशभर में कलेक्टरों के माध्यम से प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को सौंपा जाएगा ज्ञापन

राम नाम संग्रहालय समिति ने चलाया गौरैया बचाओ संदेश

: अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित

Aditi News Team

Tue, Apr 9, 2024
अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 17 होशंगाबाद से चुनाव लड़ने वाले समस्त अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। इस क्रम में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य राजनीतिक दल में से भारतीय जनता पार्टी दल से अभ्यर्थी दर्शन सिंह चौधरी को कमल का निशान आवंटित किया गया।इसी प्रकार बहुजन समाज पार्टी के अभ्यर्थी राम गोविंद बरुआ को हाथी का निशान, इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी संजय शर्मा उर्फ संजू भैया को हाथ का निशान आवंटित किया गया। पंजीकृत राजनीतिक दल राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त एवं राज्य के राजनीतिक दलों को छोड़कर भारतीय युवा जन एकता पार्टी के अभ्यर्थी पंडित दिव्‍येन्‍द्र बृजमोहन दुबे को हीरे का चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया, इसी प्रकार भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के अभ्यर्थी माखन सिंह लोधी को बांसुरी चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया। इन सब के अतिरिक्त अन्य निर्दलीय अभ्यर्थियों जिसमें ज्योति सुरेश झारिया को आरी चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया, पत्रकार तिलक जाटव को केतली चुनाव चिन्ह, पंडित बृजेश खेमरिया को एयर कंडीशनर चुनाव चिन्ह, मुकेश यादव को ब्लैक बोर्ड चुनाव चिन्ह, युवराज गव्‍हाड़े को अलमारी का चुनाव चिन्ह, राकेश राम प्रसाद रिकी को गन्ना किसान का चुनाव चिन्ह एवं सरजेराव सहारे को चारपाई का चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें