Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

नरसिंहपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही, 24 घंटे के अंदर चोरी का खुलासा : चोरी की घटना घटित करने वाले दो विधि उल्लंघनकारी बालक अभिरक्षा में,चोरी गए 05 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद

Aditi News Team

Sun, Jun 14, 2026

नरसिंहपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही, 24 घंटे के अंदर चोरी का खुलासा

• तकनीकी जांच, वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण का 24 घंटे में सफल खुलासा।

• चोरी की घटना घटित करने वाले दो विधि उल्लंघनकारी बालक अभिरक्षा में।

• चोरी गए 05 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद

दिनांक 12.06.2026 को खैरी नाका, नरसिंहपुर निवासी प्रार्थिया द्वारा अपने घर से सोने एवं चांदी के आभूषण चोरी होने की रिपोर्ट थाना कोतवाली में दर्ज कराई गई। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 421/2026 धारा 331 (4), 305 (ए) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

*आरोपियों की पतासाजी हेतु गठित की गई विशेष टीम:* प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी श्री मनोज गुप्ता के नेतृत्व में थाना कोतवाली की विशेष टीम गठित की गई।

*तकनीकी जांच, वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण का 24 घंटे में सफल खुलासा:* प्रकरण में अज्ञात आरोपियों की पतासाजी हेतु सभी पहलुओं पर गंभीरता एवं सूक्ष्मता से जांच की गई। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए गए तथा घटनास्थल पर उपलब्ध परिस्थितिजन्य साक्ष्यों एवं अन्य तकनीकी जानकारियों का गहन विश्लेषण किया गया। जिसके परिणाम स्वरूप 24 घंटे कं अंदर चोरी की घटना को अंजाम देने वालों तक पहुंचने में सफलता प्राप्त हुई।

*चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो विधि उल्लंघनकारी बालक अभिरक्षा में :* कार्यवाही के दौरान दिनांक 13.06.2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर दो विधि उल्लंघनकारी बालकों को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में उनके द्वारा चोरी की घटना करना स्वीकार किया गया। उनकी निशानदेही पर चोरी गए सोने एवं चांदी के आभूषण, जिनमें सोने का पैंडल, गुरिया, मनचली, दो अंगूठियां, नथ, बेंदी एवं चांदी की पायल शामिल हैं, कुल लगभग 05 लाख रुपये मूल्य का मशरूका बरामद किया गया।

दोनों विधि उल्लंघनकारी बालकों को विधिवत कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

*कार्यवाही में सराहनीय भूमिका :* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी, निरीक्षक, श्री गौरव चाटे, उनि अभिषेक पटैल, वरि.आर. राजेश बागरी, आरक्षक प्रहलाद माधवे, रोहित चन्पुरिया, महेन्द्र सिंह, महिला आरक्षक कुमुद पाठक एवं नगर रक्षा समिति सदस्य शुभम मालवीय की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें