Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

जुन्नारदेव पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित खोजकर परिजनों के किया सुपुर्द

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

: मुख्यमंत्री श्री चौहान का भामा हैलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत जनता के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री श्री चौहान

Aditi News Team

Wed, Sep 27, 2023
मुख्यमंत्री श्री चौहान का भामा हैलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत जनता के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री श्री चौहान नरसिंहपुर । मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का बुधवार को भामा हैलीपैड पहुँचने पर यहाँ मौजूद लोकसभा सांसद श्री राव उदय प्रताप सिंह, विधायक श्री जालम सिंह पटेल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान का स्वागत करने के लिए ग्रामवासी भी बड़ी संख्या में पहुंचकर उनके अभिवादन के लिए आतुर दिखाई दिये। जनता के बीच पहुंचकर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भी उनका अभिवादन किया। यहां मौजूद लाड़ली बहनों ने भी तिलक लगाकर एवं फूल- माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री चौहान हेलीपेड से डुमना एयरपोर्ट जबलपुर के लिए रवाना हुए। इस दौरान हैलीपैड पर कलेक्‍टर सुश्री ऋजु बाफना, पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार, पूर्व विधायक भैयाराम पटैल, अभिलाष मिश्रा, डॉ. हरगोविंद पटैल सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें