Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

गाडरवारा नगर मंडल की बैठक राज राजेश्वरी होटल में संपन्न

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा विभाग मप्र शासन, राव उदय प्रताप सिंह से मध्य प्रदेश शिक्षक संघ नरसिंहपुर

18 जून को प्रदेशभर में कलेक्टरों के माध्यम से प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को सौंपा जाएगा ज्ञापन

राम नाम संग्रहालय समिति ने चलाया गौरैया बचाओ संदेश

: 31 मई को जनपद पंचायत सदस्य के लिए 2 नामांकन दाखिन जिले में सरपंच के लिए 14 व पंच के लिए 3 नाम निर्देशन पत्र दाखिल

Aditi News Team

Tue, May 31, 2022

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन- 2022

31 मई को जनपद पंचायत सदस्य के लिए 2 नामांकन दाखिल,जिले में सरपंच के लिए 14 व पंच के लिए 3 नाम निर्देशन पत्र दाखिल

नरसिंहपुर। त्रि- स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के तहत नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने के दूसरे दिन 31 मई को जिले में जिला पंचायत सदस्य के लिए कोई नाम निर्देशन पत्र जिले में प्रस्तुत नहीं किया गया। जिले में जनपद सदस्य के लिए 2, सरपंच के लिए 14 एवं पंच पद के लिए 3 नाम निर्देशन पत्र सहित कुल 19 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये गये।

उल्लेखनीय है कि जिले में जिला पंचायत के 15 निर्वाचन क्षेत्र और जिले के 6 विकासखंडों में 131 जनपद निर्वाचन क्षेत्र हैं। विकासखंड नरसिंहपुर में 24, गोटेगांव में 25, करेली में 20, सांईखेड़ा में 18, चांवरपाठा में 24 व चीचली में 20 जनपद निर्वाचन क्षेत्र हैं।

जनपद सदस्य के लिए 2, सरपंच पद के लिए 14 और पंच के लिए 3 नामांकन

   जनपद सदस्य के लिए विकासखंड नरसिंहपुर में एक और चांवरपाठा में एक नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये। इस तरह जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए जिले में कुल 2 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं।

सरपंच पद के लिए विकासखंड करेली में 4, चांवरपाठा में दो, सांईखेड़ा में 7 व बाबई चीचली में एक नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये। इस तरह सरपंच पद के लिए जिले में कुल 14 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं।

      इसी तरह पंच पद के लिए जिले में 3 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये गये। पंच पद के लिए विकासखंड सांईखेड़ा में एक व बाबई चीचली में 2 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये।

Tags :

जरूरी खबरें