Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

जुन्नारदेव पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित खोजकर परिजनों के किया सुपुर्द

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बड़ा ऐलान, कहा _अगर हमारी सरकार बनी तो देवेंद्र पटेल गडरवास, बनाए जाएंगे मंत्री और बरेली को बनाया जाएगा जिला

Aditi News Team

Sun, May 21, 2023
रिपोर्टर- कमर राणा,रायसेन बरेली पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बड़ा ऐलान, कहा _अगर हमारी सरकार बनी तो देवेंद्र पटेल गडरवास, बनाए जाएंगे मंत्री और बरेली को बनाया जाएगा जिला रायसेन (बरेली)_पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह लगातार मध्य प्रदेश की हारी हुई सीटों का दौरा कर रहे हैं । https://youtu.be/J2Casvqf4II इस दौरान , बरेली में विधायक देवेंद्र पटेल के निवास पर कुछ समय के लिए रुके, जहां सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। वहीं प्रेस वार्ता भी रखी गई प्रेस वार्ता में जब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से पूछा गया कि, मध्य प्रदेश में सरकार आने के बाद विधायक देवेंद्र पटेल को मंत्री बनाया जाएगा। तो उन्होंने तुरंत पत्रकारों को जवाब दिया कि देवेंद्र पटेल गडरवास, मुश्किल की घड़ी में भी हमारे साथ खड़े रहे, जब कांग्रेस के कुछ विधायकों का सौदा किया जा रहा था। वह टस से मस नहीं हुए। मध्य प्रदेश में सरकार बनना तय है और सरकार बनते ही उदयपुरा विधानसभा के विधायक देवेंद्र पटेल को हम मंत्री बनाएंगे। वही बरेली को जिला बनाने पर उन्होंने बताया कि, रायसेन जिले की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए बरेली जिला बनना जरूरी है क्योंकि यह बीचो-बीच आता है। उन्होंने बरेली को जिला बनाने का भी आश्वासन दिया। विधायक देवेंद्र पटेल गडरवास को मंत्री बनाने की घोषणा करने पर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखा गया।

Tags :

जरूरी खबरें