Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

गाडरवारा नगर मंडल की बैठक राज राजेश्वरी होटल में संपन्न

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा विभाग मप्र शासन, राव उदय प्रताप सिंह से मध्य प्रदेश शिक्षक संघ नरसिंहपुर

18 जून को प्रदेशभर में कलेक्टरों के माध्यम से प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को सौंपा जाएगा ज्ञापन

राम नाम संग्रहालय समिति ने चलाया गौरैया बचाओ संदेश

: नरसिंहपुर,भोपाल से आए आप चुनाव प्रभारी एसपी सिंह ने नए सदस्यों को आप की सदस्यता दिलाई एवं प्रत्याशी एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और आगे की रणनीति बनाई

Aditi News Team

Sun, Jun 12, 2022
नरसिंहपुर। आज नगर निकाय चुनाव एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर भोपाल से पधारे नरसिंहपुर चुनाव प्रभारी श्री एसपी सिंह ने नए सदस्यों को आप की सदस्यता दिलाई व प्रत्याशी एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और आगे की रणनीति बनाई । नरसिंहपुर के शगुन गार्डन में सर्वप्रथम चुनाव प्रभारी एसपी सिंह ने नए सदस्यों को आप की सदस्यता दिलाते हुए उन्हे शुभकामनाऐ प्रेषित की। सदस्यता लेने वालों में पूर्व शिवसेना जिला अध्यक्ष कपिल दुबे ,सविता दुबे, सिरीन राजपूत ,शकील खान, सतीश दुबे,प्रीतम विश्वकर्मा सहित अनेक लोगों ने आपकी सदस्यता ग्रहण की। श्री सिंह जी ने कहा कि देश मे अब परिवर्तन का बिगुल बज चुका है और आम जनता अब जागरूक  हो चुकी है । अपना भला बुरा सोच सकती है इन पार्टीयों ने आज़ादी के 70 साल बाद भी जनता को मूलभूत सुविधाएं देंने में विफल रही है इसीलिए आम आदमी पार्टी को एक अच्छे विकल्प के तौर पर देश की जनता देख रही है ।  जिस प्रकार दिल्ली में काम हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी,रोजगार आदि पर उसी को देख कर पंजाब की जनता ने भी दिल्ली मॉडल को स्वीकार किया और आप पार्टी को विशाल समर्थन देकर एक मौका दिया जिसके परिणाम सबके सामने हैं पंजाब भृष्टाचार पे लगाम लगाई है। किसानों के लिए काम किये हैं, खनन माफियाओं पर कार्यवाही की है, अवैध धंदे बन्द कराये हैं उसी को देखते हुए अब पार्टी अपना विस्तार बढ़ा रही है। मध्यप्रदेश में भी जनता इन पार्टियों बीजेपी कांग्रेस की अदला बदली से परेशान हैं, जनता जो टैक्स देती है उस हिसाब से सुविधाएं नही मिल रही हैं हर जगह भृष्टाचार है ,गुंडा राज है। आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार, जनता की मूलभूत सुविधाओ, शिक्षा, स्वास्थ्य बिजली, पानी, किसानों के लिए काम करने के लिए वचनबद्ध है। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी नरसिंहपुर के जिला अध्यक्ष बाबूलाल पटेल महिला शक्ति जिला अध्यक्ष श्रीमती रीना लवानिया ,जिला सचिव नरेश भार्गव, राजेंद्र रघुवंशी, देवीसिंह पटेल,शैलेंद्र जाट,जमील खान, राकेश झरिया, कृष्णकांत चौकसे, हरिओम पटेल, शब्बीर मंसूरी ,राम कुमार शास्त्री ,ओम झारिया ,सुरेश ठाकुर, अमित रैकवार , श्रीमति आश्रिता पाठक ,संतोष रेजा, तरुण सेन,रूपेश जैन सहित समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।  

Tags :

जरूरी खबरें