Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

जुन्नारदेव पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित खोजकर परिजनों के किया सुपुर्द

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

: गाडरवारा, भाजपा का विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ सम्पन्न

Aditi News Team

Mon, Aug 7, 2023
भाजपा का विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ सम्पन्न गाडरवारा। कृषि उपज मंडी में गाडरवारा विधानसभा क्रमांक 121 का भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत मे पार्टी ध्वजारोहण व डोल नगाडो के उत्साह के साथ व भारतमाता पं श्यामाप्रसाद मुखर्जी व पं दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर पूजन अर्चन माल्यार्पण कर किया तदोपरान्त वन्दे मातरम गीत का गायन युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आकाश सेन ने किया। विधानसभा के सभी मतदान केंद्रों से कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण उपस्थिति मे भाजपा जिला प्रभारी महिला वित्त विकास निगम की अध्यक्ष श्रीमति अमिता चपरा मुख्यवक्ता किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन चौधरी जी ने संबोधित करते हुए कहा हमे गर्व है हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ता है भारतीय जनता पार्टी का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति के उत्थान के लिए अनेक योजनायो के माध्यम से लाभ पहुंचाना कर सेवा करना है सेवा मे सतत समर्पित रूप से कार्य करने वाले देश के प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री व एक एक कार्यकर्ता की मेहनत से आज भारतीय जनता पार्टी सफलता के शिखर पर है और आगामी चुनाव मे भी सभी कार्यकर्ता पूरी मेहनत से पार्टी को विजय श्री प्रदान कर हम सब मिलकर फिर से भाजपा की सरकार प्रदेश मे बनायेगे और जनता के विकास के लिए नए इतिहास रचेगे । मंचासीन रहे गाडरवारा विधानसभा के प्रभारी पूर्व विधायक हरिशंकर जायसवाल जिला महामंत्री डॉ हरगोविंद पटेल जिला महामंत्री श्री ठाकुर राजीव सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री मिनेंद्र डागा जैविक खेती के प्रदेश अध्यक्ष मनोज शर्मा गाडरवारा विधानसभा के पूर्व विधायक गोविंद सिंह पटेल पूर्व विधायक श्रीमति साधना स्थापक पूर्व विधायक नरेश पाठक जिला संयोजक ठा भूपेंद्र सिंह राजपूत नगर पालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा श्रीमति स्वाति अग्रवाल छत्रपाल सिंह राजपूत व सभी अतिथियों द्वारा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया तथा कार्यकर्ताओं के स्नेह भोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ मंच संचालन नगर मंडल महामंत्री शैलेश पटेल ने किया आभार प्रदर्शन जिला मंत्री हरिशंकर कुशवाहा ने किया सम्मेलन के दौरान दर्जनों युवाओ ने भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Tags :

जरूरी खबरें