: ट्राफिक बाधित करने वालों के विरूद्ध की गई चालानी कार्रवाई।
Sat, Oct 19, 2024
ट्राफिक बाधित करने वालों के विरूद्ध की गई चालानी कार्रवाई।
इंदौर।कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देशन में इंदौर शहर में यातायात को सुव्यवस्थित बनाने के लिये लगातार कार्रवाई की जा रही है। राजस्व, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम के अमले द्वारा शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में फुटपाथ और सड़कों से अतिक्रमण हटाने और बेसमेंट पर पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित कराने की कार्रवाई की जा रही है। इसी सिलसिले में आज बिचौली मर्दाना मेन रोड पर कार्रवाई की गई। राजस्व, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम के अमले द्वारा बिचौली मर्दाना मेन रोड पर क्रोमा, गुरूकृपा, श्रीमाया सेलिब्रेशन आदि के सामने फुटपाथ पर वाहन खड़े पाये जाने और ट्राफिक बाधित होने पर संबंधितों के विरूद्ध चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन पार्किंग करने हेतु समझाईश दी गई। इस दौरान एसडीएम श्री ओमनारायण बड़कुल, ट्राफिक डीएसपी, नगर निगम के जोनल अधिकारी श्री प्रभात तिवारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
: जनशिक्षा केंद्र स्तरीय शैक्षिक संवाद जेएसके वनवारी मे.
Sat, Oct 19, 2024
जनशिक्षा केंद्र स्तरीय शैक्षिक संवाद जेएसके वनवारी मे.
गाडरवारा - ब्लाक साईंखेड़ा के जेएसके वनवारी में दिनांक 19 अक्टूम्वर 2024 शनिवार को शैक्षिक संवाद का आयोजन किया गया जिसमें जेएसके के प्रभारी आनंद चोकसे जेएसके के कक्षा 6 से 8वी के मास्टर ट्रेनर जनशिक्षक दीपक स्थापक , कमलेश विश्वकर्मा एवं कक्षा 1,2 पंकज विकास पाठक ,सुरेन्द्र पटैल सहित जनशिक्षा केंद्र अंतर्गत आने वाली प्राथमिक शालाओं व माध्यमिक शालाओं के शिक्षक उपस्थित हुये।शैक्षिक संवाद की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई इस मोके पर शैक्षिक संवाद मे कक्षा 1,2 में शिक्षकों ने सहभागिता दी गई जिसमें आज का विषय आवधिक आकलन व ट्रेकर अपडेट पर चर्चा की गई ।
: श्रीराम भगवान को स्मरण कर संपन्न हुआ रामार्चा महायज्ञ
Sat, Oct 19, 2024
जितेंद्र दुबे शाहनगर
श्रीराम भगवान को स्मरण कर संपन्न हुआ रामार्चा महायज्ञ
शाहनगर नि प्र। हिंदू धर्म के सबसे पवित्र अनुष्ठानों मे रामार्चा महायज्ञ करने का विधान बताया गया है ।जिससे व्यक्ती की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. नगर के बस स्टेन्ङ स्थित प्रथम श्रोता श्री सुरेश जार धर्मपत्नी श्री मति राजकुमारी जार के यहां आयोजित रामार्चा महायज्ञ में भगवान श्री राम और उनके चारों अवतारों की पूजा विधि -विधान के साथ कथा वाचक 108 श्रो हरिराम तिवारी जी के पावन सानिध्य में संपन्न कराई गयी इस दौरान यज्ञ स्थल का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पवित्रिकरण कर केले के हरे पेङों का मंन्ङप जिसमे गुलाब एवं बेला एवं गेन्दा की सुन्दर लङियों से सुशोभित मंन्ङप एवं वेदी का निर्माण कराया गया संकल्पपूर्वक गौरी-गणेश, वरुण देवता का पूजन हुआ। तत्पश्चात वेदी पर चार आवरण में भगवान श्रीराम जी सहित उनके पूरे परिवार, वीर बजरंग बली, नवग्रह, दस दिगपाल, भगवान शिव, सप्तऋषि, अष्ट वसु, वास्तु, शक्तियों की पूजा और पवित्र नदियों की पूजा इत्यादि की गई। यज्ञ अनुष्ठान को चार आवरण में कराया गया जिसमें प्रथम आवरण में माता गौरी और भगवान शिव की पूजा की गई। इनके अतिरिक्त तेरह देवताओं का आवाहन, स्थापन और पूजन किया गया। दूसरे आवरण में श्री अयोध्या जी से लेकर अष्ठमंत्रियों तक कुल 21 देवताओं का आवाहन, स्थापन और पूजन किया गया। तृतीय आवरण में महाराज श्री दशरथ जी से लेकर भाईयों में लक्ष्मण कुमार पत्नी उर्मिला जी , भरत पत्नी मांङवी , शत्रुघ्न पत्नी श्रुतकीर्ति और हनुमान जी महराज का आवाहन, स्थापन और पूजन किया गया। चतुर्थ आवरण में सीता माता संग भगवान श्रीराम का आवाहन, स्थापन और पूजन किया गया। पुजा के दौरान भगवान श्री राम को तांबे के बर्तन में शुद्ध जल और दुग्ध से स्नान कराया गये एवं सुन्दर वस्त्र औरआभूषण अर्पित किए गये वैदिक मंत्रोच्चारण से सारा वातावरण गूंज रहा था और सतत प्रभु चर्चा व वेद मंत्रों की ध्वनि से आसपास का पूरा क्षेत्र भक्ति से ओतप्रोत नजर आया इस दौरान कथा वाचक हरिराम तिवारी जी ने बताया की रामार्चा महायज्ञ कराने से इंसान पुण्य का भागी बनता है। और बैकुंठ प्राप्त करता है ।तत्पश्चात हवन, पूर्णाहुति, आरती, पुष्पांजलि, के साथ कथा मे आये उपस्थित आगंतुकों को प्रसाद वितरण कर कन्या भोज के साथ ब्राम्हण भोज कराया गया ।इस दौरान शिवम जार पत्नी शिवी जार विनय धमेले धर्मपत्नी रश्मी धमेले गौरव बहारे, रचना जार सहित जार परिवार शामिल रहा ।