: संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने किया निरीक्षण
Tue, Oct 22, 2024
संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने किया निरीक्षण
गाडरवारा गत दिवस स्थानीय शासकीय बीटीआई स्कूल का निरीक्षण संयुक्त संचालक लोक शिक्षण जबलपुर संभाग डॉ प्राचीस जैन ने किया l निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षाओं में जाकर शिक्षकों एवं छात्रों से संवाद करते हुए कहा कि 9 वी के छात्रों के लिए परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण की तैयारी बेहतर ढंग से कराएं l इसके अलावा 10 एवं 12 वी बोर्ड परीक्षाओ की तैयारी पर भी विशेष फोकस करें l उन्होंने निरीक्षण के दौरान रसायन शास्त्र के नवाचारी शिक्षक के के राजोरिया द्वारा सुसज्जित प्रयोगशाला को देखा जहाँ श्री राजोरिया ने उनके द्वारा वहां कराई जा रही गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी l श्री राजोरिया ने उन्हे आवर्त सारिणी, अम्ल क्षार के प्रयोगो सहित उनके द्वारा किए जा रहे नवाचारो से अवगत कराया l इस अवसर पर श्री जैन ने कहा कि श्री राजोरिया द्वारा नवाचारों से सुसज्जित प्रयोगशाला अन्य स्कूलों के लिए एक आदर्श बन सकती है। इस अवसर पर प्राचार्य सुनीता पटैल, राजेश दुबे, एसएन बसेड़िया, मलखान मेहरा, कमलेश गुप्ता,अलका कोरी, शिल्पी गुप्ता, ललित गिरदोनिया अर्पणा ब्राउन, बलिराम अहिरवार, प्रमोद राय, मनमोहन शर्मा,सुनीता शर्मा,रोहित वाल्मीक सहित स्टॉफ के शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे ।
: साईखेड़ा ब्लॉक के जनशिक्षा केन्द्रो मे आयोजित हुए शैक्षिक संवाद
Tue, Oct 22, 2024
साईखेड़ा ब्लॉक के जनशिक्षा केन्द्रो मे आयोजित हुए शैक्षिक संवाद
गाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के जनपद शिक्षा केंद्र साईंखेड़ा के तहत समस्त जनशिक्षा केन्द्रो पर शासकीय शालाओं के कक्षा 1 से 2 एवं 6 से 8 पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए माह अक्टूबर का शैक्षिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त कार्यक्रम ग्राम बोदरी, बरहटा, नांदनेर, बिचुआ, मडगुला एवं साईखेड़ा के शासकीय स्कूलों मे दोपहर 2 बजे से आयोजित किये गए। शैक्षिक संवादों में ग्राम बोदरी एवं बरहटा में बीआरसी संदीप स्थापक ने कहा कि शैक्षिक संवाद के माध्यम से मिली उपयोगी जानकारियों को सभी शिक्षक अपनी डायरी में नोट करें एवं कक्षा शिक्षण में उनका उपयोग करें। बीएसी पवन राजोरिया ने कहा कि शैक्षिक संवादों से आपसी विचार सामने आते है जो बेहद उपयोगी हैँ। बीएसी मनीराम मेहरा ने साईंखेड़ा में शैक्षिक संवाद में कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से निरंतर सीखने को मिलता है। शैक्षिक संवादों के आयोजनों में समस्त जनशिक्षको, सहजकर्ताओ व सह सहजकर्ताओ सहित शिक्षकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही ।
: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का आठवां जिला सम्मेलन संपन्न, जगदीश पटेल जिला सचिव चुने गए
Tue, Oct 22, 2024
रिपोर्टर ललाधर लोधी
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का आठवां जिला सम्मेलन संपन्न,जगदीश पटेल जिला सचिव चुने गए अध्यक्षता साथी एन एस पटेल ने की उद्घाटन साथी प्रमोद प्रधान मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव मंडल उद्घाटन भाषण में कहा कि देश में फासीवादी ताकते हैं सत्ता में है और देश में जातिवाद सांप्रदायिकता का उन्माद फैलाकर जनता की एकता को तोड़ने का काम कर रही है।
मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार 15 वर्षों से लगातार किसानों को आम जनता नौजवान छात्रों को चुनावी बादा देकर सत्ता में आई और अब बादे से पीछे है हट रही है किसानों की फसल का एसपी गारंटी कानून धान का रेट ₹3100 एवं गेहूं का रेट ₹2700 का वादा कर बड़े से पीछे है रही है दूसरी तरफ किसानों के कृषि पंपों के विद्युत भार बढ़कर खेती से वंचित करना चाहती है जिसका पूरे मध्य प्रदेश में विरोध हो रहा है लोग आंदोलन प्रदर्शन कर इसका विरोध कर रहे हैं इसके बाद जिला सचिव देवेंद्र वर्मा द्वारा 3 साल की समीक्षा रिपोर्ट पेश कर आगामी कार्यभार लिए गए रिपोर्ट की बहस के बाद 9 सदस्य कामरेड जगदीश पटेल कम रेट देवेंद्र वर्मा कॉमेडी नरेंद्र वर्मा कामरेड करण सिंह अहिरवार कामरेड गरीबदास कामरेड लाल साहब वर्मा कामरेड राम सिंह वर्मा नई कमेटी का चुनाव किया गया जिसमें जगदीश पटेल जिला सचिव चुना गया राज्य सम्मेलन के लिए पांच प्रतिनिधियों का भी चयन किया गया जिसमें जगदीश पटेल देवेंद्र वर्मा एन एस पटेल राम सिंह वर्मा लीलाधर वर्मा सम्मेलन का समापन रामनारायण कुरिरया जी ने विस्तार से संबोधित करते हुए कहा कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी नरसिंहपुर जिले में एक विकल्प के रूप में आम जनता की भ्रष्टाचार की लड़ाई को लेकर आंदोलन प्रदर्शन कर जनता में विश्वास पैदा कर रही है और सभी सदस्यों से कहा कि पार्टी का विस्तार करना है तो आम जनता को लेकर आंदोलन में उतरना होगा तभी नरसिंहपुर जिले में पार्टी का विस्तार संभव है सम्मेलन का समापन की घोषणा साथी एन एस पटेल ने की ।