Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

जुन्नारदेव पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित खोजकर परिजनों के किया सुपुर्द

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

: गाडरवारा(सहावन),शासकीय हाई स्कूल सहावन का बोर्ड परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा।

Aditi News Team

Thu, Apr 25, 2024
शासकीय हाई स्कूल सहावन का बोर्ड परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। गाडरवारा(सहावन),। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10 वी एवम 12 वी के परीक्षा परिणाम घोषित किये हैं नरसिंहपुर जिला पूरे मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा ।चीचली विकास खण्ड के शासकीय हाई स्कूल सहावन का कक्षा 10 वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा,कुल 42 विद्यार्थी दर्ज थे तथा सभी परीक्षा में सम्मलित हुए सभी 42 विद्यार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए जिसमे 29 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में एवम 13 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य सुशील शर्मा ने स्टाफ के सभी सदस्यों सूर्यकांत मेहरा,शिरीष पाटकर,लखन चौधरी,संजय कौरव,पुरषोत्तम लोधी ,विपुल तिवारी,गणेश वर्मा,अंकिता मेहरा एवम सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

Tags :

जरूरी खबरें