Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

गाडरवारा नगर मंडल की बैठक राज राजेश्वरी होटल में संपन्न

: बनबारी विद्यालय में किया विधार्थियों का स्वागत

Aditi News Team

Wed, Jun 19, 2024
बनबारी विद्यालय में किया विधार्थियों का स्वागत साईंखेड़ा गाडरवारा-आज सत्रारम्भ पर दिनांक 18 /जून/ 2024 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनवारी में प्रवेश उत्सव वर्ष 2024 -25 बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें प्राचार्य आनंद कुमार चौकसे द्वारा पालकों विधार्थियों का पुष्प गुच्छ देकर एवं तिलक लगाकर स्वागत सम्मान किया गया।कक्षा नवमी से कक्षा 12वीं तक के बच्चों को पाठ्यपुस्तक वितरण किया। कक्षा 9वी ,11वीं के बच्चों को अंक सूची वितरण की गई और अपने उपलब्धि स्तर को बढ़ाने हेतु बच्चों को आने के लिए प्रेरित किया गया। उपस्थित समस्त स्टाफ को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संबंधी उचित दिशा निर्देश देकर बधाई प्रेषित की गई। प्रवेश उत्सव में पधारे सभी गणमान्य जनों का आभार व्यक्त लालजी कापड़िया ने किया। शाला स्टाफ में सुनील द्विवेदी ,उमाकांत पचौरी लालजी प्रसाद कपाड़िया , हल्केवीर पटेल ,श्रीमती सरला झरिया ,साधना बिश्नोई , पायल चौबे, प्रतीक गुप्ता समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही|

Tags :

जरूरी खबरें