Tuesday 16th of June 2026

ब्रेकिंग

जुन्नारदेव पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित खोजकर परिजनों के किया सुपुर्द

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

: अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Aditi News Team

Tue, Aug 12, 2025
अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार उल्लेखनीय है कि जिले में अवैध मादक पदार्थ के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने, और ही नशे का कारोबार वालों व सेवन करने वालों पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए संपूर्ण जिले में विशेष अभियान चलाया जाकर जिले के विभिन्न थानों में लगातार धरपकड की कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में थाना स्टेशनगंज पुलिस टीम द्वारा अपराध पतासाजी भ्रमण के दौरान दादा महाराज से गोटेगांव रोड पर बाघपौडी तिराहा तिराहा के पास एक व्यक्ति पुलिस को देख कर छुपने लगा जिसे रोककर पूछताछ करने का प्रयास किया जो भागने लगा जिसे हमराह स्टाफ के घेराबंदी कर पकडा जिससे नाम पता पूछा गया जिसने अपना नाम परषोत्तम पटैल पिता देवी सिंह पटैल उम्र 30 साल निवासी बढैयाखेडा, थाना ठेमी का होना बताया वैधानिक कार्यवाही करते हुये तलाशी ली गई जिसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ स्मैक 11.38 ग्राम कीमती 1,10,000 रूपये रखे मिला जो कि विक्रय करने के उद्देश्य से अपने पास रखे हुये था। उक्त अवैध समैक आरोपी के कब्जे से जप्त कर आरोपी को गिरप्तार किया जाकर उसके विरूद्ध अपराध क्रमांक 646/2025 धारा 8 (A) (c), 21 (b) एन.डी.पी.एस.एक्ट का अपराध किया जाकर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। इनकी रही मुख्य भूमिका :-उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नाकर हिंगवे, उनि. अभिषेक पटैल, सउनि.शिवराज पटैल, प्रआर.आशीष मिश्रा, वरि.आर.संजय पाण्डेय, वरि.आर. लक्ष्मी नागपुरे, आरक्षक नंदकिशोर कुशवाहा, आरक्षक दिनेश पटैल, महिला आर.कुमुद पाठक (सायबर सेल), चालक प्रशांत ठाकुर, आरक्षक सुमित जखमौला, आरक्षक पंकज द्विवेदी की मुख्य भूमिका रही ।

Tags :

जरूरी खबरें